फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Young man shot dead in Uttaraon, incident during late night party

Prayagraj : उतरांव में युवक की गोली मारकर हत्या, देर रात पार्टी के दौरान वारदात

Tue, 19 Mar 2024 12:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 19 Mar 2024 12:36 PM IST
सार

मोतिहा गांव निवासी रंजीत कुमार मौर्य घर पर ही मोबाइल शॉप की दुकान खोले हुए हैं। इसके साथ जमीन के प्लाटिंग का भी काम करते थे। सोमवार की रात उनके घर के बगल दोस्तों की पार्टी थी। पार्टी के बाद वह रात दस बजे के आसपास घर पर आए।

विज्ञापन
Young man shot dead in Uttaraon, incident during late night party
घटना के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उतरांव थाना क्षेत्र के मोतिहा गांव निवासी रंजीत कुमार मौर्य उर्फ पिंटू (30) पुत्र स्व. हरिलाल सोमवार की रात मोती हां नहर के पास सर के पीछे गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या में प्रयुक्त तमंचा घटनास्थल से बरामद हुआ। पास में उसका मोबाइल भी पड़ा था, जिसे फार्मेट कर दिया गया था। ग्रामीणों की सूचना पर घटना की जानकारी जब घर के परिजनों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव  को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मोतिहा गांव निवासी रंजीत कुमार मौर्य घर पर ही मोबाइल शॉप की दुकान खोले हुए हैं। इसके साथ जमीन के प्लाटिंग का भी काम करते थे। सोमवार की रात उनके घर के बगल दोस्तों की पार्टी थी। पार्टी के बाद वह रात दस बजे के आसपास घर पर आए। उनके बड़े भाई रमेश ने बताया कि उनके मोबाइल पर हनुमानगंज के किसी दोस्त का फोन आया था। वह बाइक लेकर रात में घर से निकले थे लेकिन वह वापस नहीं लौटे।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह सूचना मिली कि रंजीत का शव मोतिहा नहर के किनारे पड़ा है। उसकी बाइक भी वही गिरी पड़ी है। इतना सुनते ही उसके होश उड़ गए। घर के परिजन समेत सभी लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी होते ही आस-पड़ोस के गावों की भारी भीड़ मौके मौके पर जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी मौत कैसे हुई घर वाले कुछ बताने के लिए तैयार नहीं हैं। सिर में गंभीर चोट के निशान हैं। सूचना पर एसीपी हडिया, इंस्पेक्टर हंडिया व व्हाट डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। मृतक रंजीत कुमार तीन भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसके दो बेटे अंश और यश हैं। राधिका देवी वा मां श्याम कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed