फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Young girls learning on the banks of the river Yamuna tricks of self defense

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: यमुना किनारे सीख रहीं बेटियां आत्मरक्षा के गुर

Sat, 03 Aug 2019 07:14 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
Young girls learning on the banks of the river Yamuna tricks of self defense
Young girls learning on the banks of the river Yamuna tricks of self defense - फोटो : CITY DESK

बेटियां असुरक्षा के भय से उबर सकें। स्कूल-कॉलेज आते जाते समय या कभी किसी विषम परिस्थिति में पड़ने पर अगर तात्कालिक रूप से कोई सहायता न भी मिले तो भी वह अपनी सुरक्षा स्वयं कर लें। इसी भावबोध के साथ ‘अमर उजाला अपराजिता’ और बंधन फाउंडेशन की ओर से बेटियों की सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण आरंभ किया गया है।

विज्ञापन


इसकेतहत यूविंग क्रिश्चियन कॉलेज के पीछे, गऊघाट में यमुना किनारे नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई है, जहां कुशल प्रशिक्षकों की देखरेख में बेटियां आत्मरक्षा के गुर सीख रही हैं। प्रोजेक्ट ‘निर्भय’ के तहत ‘अब हम भी निर्भय होकर चलेंगे’ के संकल्प के साथ ऋद्धिशा, अनुष्का सहित तमाम बेटियां प्रशिक्षण से उत्साहित हैं। शुरुआत की नानुकुर के बाद अभिभावकों ने भी प्रशिक्षण के लिए हामी भरी। प्रशिक्षण के दौरान कई माताएं अपनी बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सीखते देख खुश भी दिखती हैं।
विज्ञापन


बेटियां कहती हैं, अब हम निर्भय होकर शहर में चल सकते हैं और अपनी दोस्तों को भी शिविर के लिए प्रेरित करेंगे। शिविर में अरूप पांडेय कराटे और जागृति गुप्ता योग का प्रशिक्षण दे रही हैं। संयोजक उत्कर्ष तिवारी यमुना किनारे के बाद नि:शुल्क प्रशिक्षण का क्रम बारी-बारी से बालिका विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में भी चलाया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा बेटियां योग और आत्मरक्षा के गुर से लाभान्वित हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed