फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   You workers should be ready for food and medical help: Sanjay Singh

खाद्यान्न और चिकित्सकीय सहायता के लिए तत्पर रहें आप कार्यकर्ता: संजय सिंह

Mon, 27 Jul 2020 09:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Jul 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
You workers should be ready for food and medical help: Sanjay Singh
सांसद व यूपी के प्रभारी संजय सिंह - फोटो : amar ujala
कोरोना संकट में लोगों को खाद्यान्न और चिकित्सकीय सहायता की कमी नहीं होनी चाहिए। अपने आसपास लोगों की मदद को तत्पर रहने की जरूरत है। यह नसीहत सोमवार को आप पार्टी के सांसद संजय सिंह ने दी। वह सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की गतिविधियों के साथ कोरोना दौर में जिले में चल रही परेशानियों पर चर्चा कर रहे थे। 
विज्ञापन


आप सांसद ने कहा कि प्रयागराज में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इससे लोगों के सामने नई चुनौती पैदा हो गई है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने आसपास किसी को खाद्यान संकट न होने दें और अपनी सुरक्षा के साथ ही लोगों की चिकित्सकीय मदद में भी तत्पर रहें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना ही समय की सार्थकता है। बैठक में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव, प्रदेश अध्यक्ष छात्र विंग के वंशराज दूबे, महासचिव दिनेश पटेल, जिलाध्यक्ष डॉ0 अल्ताफ अहमद, सर्वेश यादव, शिमला श्री, अंजनी मिश्रा, संजय पांडेय आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed