फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   You will be able to feel the journey with delicious food in Rail Coach Restaurant

यूपी : रेल कोच रेस्टोरेंट में लजीज खाने के साथ कर सकेंगे सफर का अहसास

Sat, 12 Aug 2023 04:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Aug 2023 04:53 PM IST
सार

रेस्टोरेंट की आंतरिक साज सज्जा भी कुछ इस तरह की होगी, जिससे यात्रियों को लगे कि वह किसी चलती-फिरती ट्रेन में सफर कर रहे हैं। सूबेदारगंज में राजरूपपुर साइड और छिवकी रेलवे स्टेशन की मुख्य इमारत के पास रेल कोच रेस्टोरेंट बनाए जाने की तैयारी की गई है।

विज्ञापन
You will be able to feel the journey with delicious food in Rail Coach Restaurant
कोच रेस्टूरेंट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन के साथ ही अब प्रयागराज छिवकी और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर भी रेल कोच रेस्टोरेंट बनेगा। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल के साथ मंडल के कई अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी रेल कोच रेस्टोरेंट बनाने की तैयारी की है। जंक्शन की बात करें तो यहां सिविल लाइंस साइड में इसका निर्माण होगा।

विज्ञापन

रेस्टोरेंट की आंतरिक साज सज्जा भी कुछ इस तरह की होगी, जिससे यात्रियों को लगे कि वह किसी चलती-फिरती ट्रेन में सफर कर रहे हैं। सूबेदारगंज में राजरूपपुर साइड और छिवकी रेलवे स्टेशन की मुख्य इमारत के पास रेल कोच रेस्टोरेंट बनाए जाने की तैयारी की गई है।

विज्ञापन


दरअसल भारतीय रेलवे द्वारा भोपाल, नागपुर समेत देश के कुछ स्टेशनों पर पुराने कोच को नई साज सज्जा के साथ रेस्टोरेंट का लुक दिया गया है। मील ऑन व्हील अभियान के तहत कोच रेस्टोरेंट को संबंधित स्टेशनों पर काफी पंसद भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

You will be able to feel the journey with delicious food in Rail Coach Restaurant
कोच रेस्टूरेंट। - फोटो : अमर उजाला।

इसी कड़ी में अब उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जंक्शन पर कोच रेस्टोरेंट खोलने की कवायद शुरू की जा रही है। हालांकि वर्ष 2019 में भी रेलवे द्वारा कंडम घोषित किए जा चुके पुराने कोच को रेस्टोरेंट का लुक दिए जाने की तैयारी थी। लेकिन वर्ष 2020 में कोरोना की वजह से यह प्रोजेक्ट रफ्तार नहीं पकड़ सका।

पहले चरण में प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल में इसे खोला जाएगा। इसके लिए ई ऑक्शन होगा। यहां कोच रेस्टोरेंट के लिए प्रयागराज मंडल ट्रेनों के अधिकतम दो पुराने कोच देगा। टेंडर लेने वाली एजेंसी को ही कोच की मरम्मत करवाकर उसे रेस्टोरेंट का रूप देना होगा।

प्रयागराज के अलावा अलीगढ़, इटावा, मिर्जापुर, टूंडला में भी रेल कोच रेस्टोरेंट खुलेगा। प्रयागराज जंक्शन पर सिविल लाइंस साइड में कोच रेस्टोरेंट के लिए तकरीबन 100 वर्ग मीटर जमीन दी जाएगी।

कोच रेस्टोरेंट के लिए जल्द ही ई ऑक्शन शुरू किया जाएगा। इच्छुक फर्म इसके माध्यम से आवेदन कर सकेंगी। प्रयागराज में इसी वर्ष कोच रेस्टोरेंट खुल जाएगा। - हिमांशु शुक्ला, सीनियर डीसीएम, प्रयागराज मंडल
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed