फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Yogi taught girls to read nationalism

योगी ने छात्राओं को पढ़ाया राष्ट्रवाद का पाठ

Mon, 29 Jan 2018 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 29 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
Yogi taught girls to read nationalism
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
त्रिवेणी के विशाल तट पर रविवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बालिकाओं को समर्पण और राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया। मौका था विद्या भारती के ‘समुत्कर्षा’ बालिका शिविर के उद्घाटन समारोह का। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में वीरांगनाओं का उल्लेख करते हुए छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। साथ ही अलग-अलग क्षेत्र में शीर्ष पदों पर काबिज महिलाओं का नाम लेकर उनके सपनों को उड़ान दी। आयोजन स्थल पर तकरीबन 15 हजार बालिकाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तकरीबन 12 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचे और पौने दो बजे तक रहे। इस दौरान करीब 26 मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्ड की परीक्षाएं सामने हैं, लेकिन छात्राएं इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। देश और समाज के प्रति यह बालिकाओं का समर्पण है। उन्होंने छात्राआें के सामने रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्या बाई होलकर का उदाहरण रखते हुए इनकी तरह बनने की अपील की।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, निर्मला सीमारमण, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन आदि का नाम लेकर उन्होंने कहा कि उड़ान भरने के लिए पूरा आसमान खुला है। अपनी उड़ान वह खुद तय करें। उन्होंने महिलाओं के लिए समान अवसर देने की बात की। अपील की कि इसकी शुरुआत परिवार से ही होनी चाहिए। घर में लड़का और लड़की में भेदभाव बंद होना चाहिए। बालिकाओं को भी शिक्षा के समान अवसर मिलने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने ‘105’, ‘1090’ एंटी रोमियो स्क्वॉयड आदि योजनाओं का जिक्र करते हुए बालिकाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद हालात बदले हैं। बालिकाओं की सुरक्षा बढ़ी है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से शुरू अन्य योजनाआें के बारे में भी जानकारी दी।


इससे पहले छात्राआें ने गीत से अतिथियों का स्वागत किया। साथ में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। महापौर अभिलाषा गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। सह संयोजक राजेंद्र बाबू ने मुख्य अतिथि का परिचय कराया। विद्या भारती के पूर्वी क्षेत्र के संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संयोजक आत्मानंद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद विनोद सोनकर, विधायक साधना सिंह आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के संबोधन की प्रमुख बातें
0 प्रदेश के 60 हजार गांवों में स्वयं सहायता समूहों का हो चुका है गठन। महिला सशक्तिकरण के लिए करेंगे काम
0 बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, उज्ज्वला आदि योजनाओं का लाभ उठा आगे बढ़ें महिलाएं
0 परिवार से ही बालिकाओं के साथ शुरू हो जाता है भेदभाव। इसे खत्म करना होगा।
0 2019 में कुंभ आयोजन का अवसर उत्तर प्रदेश को प्राप्त होगा। यह प्रदेश ही नहीं दुनिया का अद्भूत पर्व होगा।
0 गंगा की अविरलता एवं निर्मलता के लिए भारत सरकार ने 20 हजार करोड़ रुपये की योजना लागू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed