फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Yogi target on Rahul Gandhi-Akhilesh: The pair of two boys from Phulpur got married, the public had rejected

योगी का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना : फूलपुर से बैरंग गई दो लड़कों की जोड़ी, पहले भी खारिज कर चुकी है जनता

Sun, 19 May 2024 04:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 May 2024 04:52 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि जो दलित, पिछड़ों और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए खतरा बने थे। उनको मिट्टी में मिला दिया गया है। अब देश खुश है। सपा वालों को देश की नहीं अपनी राजनीति की चिंता है। उनके काले कारनामे से आप परिचित ही होंगे।

विज्ञापन
Yogi target on Rahul Gandhi-Akhilesh: The pair of two boys from Phulpur got married, the public had rejected
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

फूलपुर से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण पटेल के समर्थन में सिकंदरा रौजा में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साथा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह धरती इतिहास बनाने वाली है। एक बार फिर फूलपुर में इतिहास बनेगा। उन्होंने कहा कि अभी-अभी पता चला है कि दो लड़कों की जोड़ी बैरंग गई है। 2017 और 2019 में दो लड़कों की जोड़ी को फूलपुर की जनता खारिज कर चुकी है।
विज्ञापन





विज्ञापन





सीएम ने कहा कि जो दलित, पिछड़ों और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए खतरा बने थे। उनको मिट्टी में मिला दिया गया है। अब देश खुश है। सपा वालों को देश की नहीं अपनी राजनीति की चिंता है। उनके काले कारनामे से आप परिचित ही होंगे। उन्होंने कहा कि फूलपुर के एक मौर्या परिवार की जमीन माफिया ने कब्जा कर ली थी। भाजपा सरकार में उसकी जमीन दिलवाई गई और माफिया को मिट्टी मिला दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया भर में भारत की साख बढ़ी है। भारत अब सुरक्षित है। पूर्व के सरकार में गरीबों का राशन सपा के गुंडे हड़पते थे। अब देश की 80 करोड़ जनता को फ्री में राशन मिल रहा है। 60 करोड लोगों को स्वास्थ्य बीमा का कार्ड बनवा दिया गया है। 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है। 12 करोड लोगों के घरों में शौचालय बनवाए गए। 10 करोड लोगों को रसोई गैस सिलेंडर कनेक्शन दिया गया।

सरकार ने माफिया को मिट्टी मिलने का काम किया है। उन्होंने प्रवीण पटेल के लिए वोट देने की अपील की है। समर्थकों से कहा कि अगले पांच दिन में सभी को दो काम करने होंगे। रोजाना आसपास के घर-घर में जाकर लोगों को कमल खिलाने की अपील करनी होगी। लोगों से हाथ उठवाकर पूछा कि अब तक कितने लोग अयोध्या का दर्शन कर चुके हैं। लोगों ने हां में जवाब दिया। योगी ने कहा कि जो न दर्शन किए हो उनको अब यहां की विधायक चुनाव बाद राम मंदिर का दर्शन करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed