फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Yogi Satyam said: Kriya Yoga practice can extinguish the fire of violence and unrest spread in the world.

योगी सत्यम बोले: क्रियायोग अभ्यास से बुझ सकती है दुनिया में फैली हिंसा-अशांति की आग

Thu, 31 Oct 2024 07:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 31 Oct 2024 07:05 PM IST
सार

ज्योति पर्व दीपावली पर बृहस्पतिवार को झूंसी स्थित क्रियायोग आश्रम एवं अनुसंधान संस्थान में दुनिया के कई देशों के अनुयायियों के बीच दीपोत्सव के उल्लास की वैज्ञानिक विधि क्रियायोग अभ्यास के जरिए बताई गई। 

विज्ञापन
Yogi Satyam said: Kriya Yoga practice can extinguish the fire of violence and unrest spread in the world.
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्योति पर्व दीपावली पर बृहस्पतिवार को झूंसी स्थित क्रियायोग आश्रम एवं अनुसंधान संस्थान में दुनिया के कई देशों के अनुयायियों के बीच दीपोत्सव के उल्लास की वैज्ञानिक विधि क्रियायोग अभ्यास के जरिए बताई गई। क्रियायोग गुरु स्वामी योगी सत्यम ने इस पर्व पर प्रेम-अहिंसा की ज्योति जलाने का संदेश दिया। उनका कहना था कि दुनिया के कई देश हिंसा और अशांति की आग में झुलस रहे हैं। वहां शांति की स्थापना क्रियायोग अभ्यास के माध्मय से हो सकती है।

विज्ञापन


महाअवतार वटवृक्ष के नीचे क्रियायोग ध्यान में धनतेरस व दीपावली के वास्तविक स्वरूप की उन्होंने व्याख्या की। बताया कि क्रियायोग ध्यान में ही दीपावली के वास्तविक स्वरूप का दर्शन होता है। हम जितने पर्व, त्योहार उत्सव के रूप में मनाते हैं उन सभी का लक्ष्य मानवता को सत्य व अहिंसा के परिवेश में लाना है। आत्मज्ञानी ऋषि-मुनियों ने अनुभव किया है कि सभी प्रकार के उत्सव का लक्ष्य प्रेम-शांति का वातावरण बनाना है।

विज्ञापन


धन और निधन के अंतर को भी उन्होंने समझाया। बताया कि निधन तब होता है जब किसी के अंदर से अद्भुत शक्ति निकल जाती है, जिसे आत्मा या प्राण कहते हैं। इसी को धन कहते हैं। जबकि, निधन प्राण का निकल जाना होता है। ऐसे में हमे धन रूपी आत्मा के संचय को समझना चाहिए। इसके बिना शांति की भून नहीं मिटाई जा सकती। आत्मा रूपी इस धन का सही सदुपयोग तभी है जब संपूर्ण मानवता के बीच प्रेम और शांति की स्थापना हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed