फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Yogi and Keshav will fill in election campaign

योगी और केशव चुनाव प्रचार में भरेंगे दम

Tue, 21 Nov 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 21 Nov 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Yogi and Keshav will fill in election campaign
सीएम योगी आदित्यनाथ
निकाय चुनाव में अपना परचम लहराने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, राज्यसभा सदस्य ओम माथुर, सांसद कलराज मिश्र, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन के बाद चुनाव प्रचार में दम भरने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इलाहाबाद पहुंच रहे हैं। सीएम योगी यहां 22 नवंबर को एक चुनावी सभा संबोधित करेंगे। सीएम योगी के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी अपने गृहनगर में दमखम दिखाएंगे। केशव यहां 24 नवंबर को शहर की तीनों विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे।
विज्ञापन


सीएम योगी की चुनावी सभा के लिए भाजपा नेताओं की एक बैठक पार्टी कार्यालय में सोमवार को हुई। बैठक में नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्त ने बताया कि सीएम लखनऊ से वायुयान द्वारा 22 नवंबर को इलाहाबाद पहुंचेंगे। यहां सुबह 11 बजे भारत स्काउट गाइड इंटर कालेज के प्रांगण में वे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बैठक में कुंज बिहारी मिश्र, राजेश निषाद, पवन श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, शिवेंद्र मिश्र, श्याम चंद्र, विशाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर केशव प्रसाद मौर्य के रोड शो को लेकर नगर अध्यक्ष ने बताया कि डिप्टी सीएम का रोड शो शुक्रवार 24 नवंबर को कटरा से शुरू होगा। जो अल्लापुर, बैहराना, पुरानी जीटी रोड, बहादुरगंज आदि इलाकों से होता हुआ शहर पश्चिम के खुल्दाबाद, चकिया आदि इलाकों  तक जाएगा। उन्होंने बताया कि रोड शो को लेकर मंगलवार को पार्टी कार्यालय में एक बैठक भी बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed