फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Yogi Adityanath talks to Gram Pradhan Of tatihra of Sahason Prayagraj

सहसों के टटिहरा की ग्राम प्रधान से योगी आदित्यनाथ ने की बातचीत, पूछा गांव का हालचाल

Fri, 28 May 2021 08:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 May 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath talks to Gram Pradhan Of tatihra of Sahason Prayagraj
prayagraj news : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत करतीं ग्राम प्रधान इंद्रपति यादव। - फोटो : prayagraj
विकासखंड सहसों के उमरी मय टटिहरा गांव की नव निर्वाचित ग्राम प्रधान इंद्रपति यादव से शुक्रवार को 3:45 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल बात-चीत की। उन्होंने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को बधाई देते हुए गांव के विकास और लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। ग्राम प्रधान इंद्रपति यादव ने कहा कि हमारे गांव में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है।
विज्ञापन


गांव में सफाईकर्मी द्वारा प्राथमिक विद्यालय, सरकारी भवन आदि स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर लोगों को आशा व ए एएनएम के माध्यम से लोगों को संक्रमण से बचाव और उनके स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया जाता है। मुख्यमंत्री ने संक्रमण से बचाव व स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कहते हुए पुन: नव निर्वाचित ग्राम प्रधान को बधाई देते हुए अपनी बात समाप्त की।
विज्ञापन

Yogi Adityanath talks to Gram Pradhan Of tatihra of Sahason Prayagraj
prayagraj news : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत करतीं ग्राम प्रधान इंद्रपति यादव। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वर्चुअल कार्यक्रम से ग्राम प्रधानों से वार्तालाप 

सरस्वतीपुर उर्फ कौड़िहार ग्राम प्रधान रवि केसरवानी मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना मुख्यमंत्री ने समस्त प्रधानों को संबोधित करते हुए कहां की कोविड की विषम परिस्थिति पूरे प्रदेश में चल रही है। इसको दूर करने के लिए समस्त ग्राम प्रधानों को योगदान देना होगा और अपने ग्राम सभा में निगरानी समितियों के माध्यम से समस्त ग्राम वासियों को जागरूक करना पड़ेगा। इसी के साथ लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करना जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है।  सुरक्षा को लेकर सामाजिक दूरी बनाने के साथ मास्क का प्रयोग अवश्य करें। भीड़ भाड़ में न जाए। समस्त ग्राम प्रधानों को संबोधन में बताया की सभी ग्राम प्रधान अपने गांव के लोगों को जागरूक बनाएं ताकि और लोग भी जागरूक हो सकें। मुख्यमंत्री  के इस कार्यक्रम के लिए ग्राम प्रधानों ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed