{"_id":"5d6c0dab8ebc3e93b03953cd","slug":"yogi-adityanath-allahabad-news-ald253731223","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज के 24 मेधावियों को सीएम ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज के 24 मेधावियों को सीएम ने किया सम्मानित
विज्ञापन
Yogi Adityanath
- फोटो : CITY DESK
आकांक्षा, मोहम्मद आरिन, अक्षय को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार
प्रयागराज। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को लखनऊ में पुरस्कृत किया। इनमें प्रयागराज जिले के भी 23 छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जिनमें से तीन विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपये एवं एक-एक टैबलेट और 20 विद्यार्थियों को 20-20 हजार रुपये एवं एक-एक टैबलेट प्रदान किया गया।
टॉप टेन की मेरिट में शामिल रहीं बारहवीं की आकांक्षा और दसवीं के मोहम्मद आरिन एवं अक्षय कुमार को एक-एक लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए गए। साथ ही उन्हें एक-एक टैबलेट मिला। इसके अलावा प्रयागराज के दसवीं के छात्र रहे धीरज मिश्र, अंकुर यादव, रोहन तिवारी, शिवम यादव, संजना केशरी, समीक्षा देवी, विशाल सिंह चंदेल, श्रेया त्रिपाठी, आदित्य सिंह, समीक्षा यादव एवं प्रतीक सिंह और बारहवीं की अंजली पांडेय, शिवांगी सिंह, विनीत कुमार, रीमा सिंह, हर्ष भान कुशवाहा, अनूप कुमार गुप्ता, वंदना सिंह, विवेक कुमार एवं दीपक मौर्य को 20-20 हजार रुपये एवं एक-एक टैबलेट पुरस्कार के तौर पर दिए गए।