{"_id":"6904a8eddf2e8058930be122","slug":"yatrigan-dhyan-den-special-trains-will-run-for-mumbai-pune-and-ernakulam-railways-has-released-the-timetable-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yatrigan Dhyan Den : मुंबई, पुणे और एर्नाकुलम के लिए चलेगी स्पेशल, रेलवे ने जारी की समय सारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yatrigan Dhyan Den : मुंबई, पुणे और एर्नाकुलम के लिए चलेगी स्पेशल, रेलवे ने जारी की समय सारिणी
Fri, 31 Oct 2025 05:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 31 Oct 2025 05:47 PM IST
सार
छठ पूजा के बाद वापसी करने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मुंबई, पुणे और एर्नाकुलम के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। समय सारिणी बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई।
विज्ञापन
ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छठ पूजा के बाद वापसी करने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मुंबई, पुणे और एर्नाकुलम के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। समय सारिणी बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई। बरौनी से प्रयागराज छिवकी के रास्ते मुंबई के बांद्रा के लिए स्पेशल ट्रेन 05275 शुक्रवार 31 अक्तूबर दोपहर 12 बजे चलकर रात 9:40-9:50 बजे प्रयागराज छिवकी एवं दो नवंबर सुबह 5:45 बजे बांद्रा टर्मिनल पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
इसी तरह बरौनी से एर्नाकुलम के लिए स्पेशल ट्रेन 05271 की रवानगी 31 अक्तूबर की रात 8:30 बजे होगी। अगले दिन सुबह 5:10-5:15 बजे प्रयागराज छिवकी एवं तीन नवंबर सुबह 6:00 बजे एर्नाकुलम पहुंच जाएगी। इसी तरह 03289 दानापुर-पुणे स्पेशल एक नवंबर सुबह सात बजे दानापुर से चलकर दोपहर 1:30-1:35 बजे प्रयागराज छिवकी व अगले दिन दोपहर तीन बजे पुणे पहुंचेगी। पुणे से 03290 का संचालन दो नवंबर शाम 7:00 बजे होगा। अगले दिन शाम 6:30-6:35 बजे प्रयागराज छिवकी व रात एक बजे दानापुर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
कानपुर-बंगलूरू और देवालाली स्पेशल ट्रेन के बढ़े फेरे
प्रयागराज जंक्शन के रास्ते संचालित कानपुर-बंगलूरू और प्रयागराज छिवकी होकर चल रही देवलाली-दानापुर स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए हैं। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से बृहस्पतिवार को जारी समय सारिणी के अनुसार, गाड़ी-04131 कानपुर-बंगलूरू का संचालन अब 30 नवंबर तक हर रविवार को होगा। इसी तरह 04132 बंगलूरू-कानपुर हर बुधवार तीन दिसंबर तक चलेगी। वहीं, पटना के दानापुर से महाराष्ट्र के देवलाली के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन (01053) का संचालन अब हर शनिवार 18 अप्रैल तक होगा। इसी तरह 01054 दानापुर-देवलाली अब 20 अप्रैल तक चलेगी।
विज्ञापन