{"_id":"65ac49fbddcc1025d90e0409","slug":"yash-dayal-selected-in-indian-a-team-allahabad-news-c-358-1-sald1016-6620-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: यश दयाल का चयन भारतीय ए टीम में, परिवार देखने जाएगा मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: यश दयाल का चयन भारतीय ए टीम में, परिवार देखने जाएगा मैच
Sun, 21 Jan 2024 04:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 21 Jan 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
संगमनगरी के बाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज यश दयाल का चयन भारत ए टीम में हुआ है। बीसीसीआई ने शुक्रवार की रात इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ होने वाले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम की घोषणा की है। दोनों ही मैचों के लिए यश दयाल का चयन किया गया है। इससे परिवार में खुशी की लहर है और यश के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ए और इंग्लैंड लॉयंस के बीच तीन मैचों का अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टेस्ट का पहले मुकाबले में दोनों टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत चल रही है। दूसरा टेस्ट 24 जनवरी और तीसरा टेस्ट मैच एक फरवरी को खेला जाना है। चकिया स्थित करबला के रहने वाले यश दयाल को हाल ही में रॉयल चैंलेंजर बेंग्लुरू ने पांच करोड़ रुपये की रकम में आईपीएल की अपनी टीम में शामिल किया है। इससे पहले आईपीएल में वह गुजरात टाइटंस की ओर से खेले थे। गुजरात टाइटंस की ओर से यश ने आईपीएल के दो संस्करण खेले हैं। एक में टीम विजेता भी बनी है। भारत ए टीम में यश के शामिल होने पर पिता चंद्रपाल दयाल बेहद खुश हैं। मां राधा दयाल ने कहा कि उनकी और उनके पूरे परिवार की इच्छा है कि यश नीली जर्सी में भारत के लिए खेलें। वहीं, बहन सूची दयाल ने भी खुशी जाहिर की है।