फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   wrong questions asked in All subjects of TGT PGT raised demand for re exam in TGT-PGT,

टीजीटी-पीजीटी में हर विषय के सवाल गलत, दोबारा परीक्षा की मांग

Wed, 10 Apr 2019 11:56 PM IST
विनोद सिंह News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Apr 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
wrong questions asked in All subjects of TGT PGT raised demand for re exam in TGT-PGT,
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ट्विटर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी-पीजीटी परीक्षा-2016 में बडे़ पैमाने पर प्रश्नों के गलत होने के बाद नाराज परीक्षार्थियों ने परीक्षा निरस्त कर दोबारा कराने की मांग की है। परीक्षार्थियों का कहना है कि लगभग सभी विषयों बड़ी संख्या में सवाल गलत हैं।  परीक्षार्थियों ने साक्ष्य सहित अपनी आपत्तियां चयन बोर्ड के पास भेज दी हैं। उनका कहना है कि ऐसे विशेषज्ञों से चयन बोर्ड क्यों प्रश्नपत्र तैयार करवाता है, जिसको यह पता नहीं कि सही सवाल कौन से हैं। परीक्षार्थियों ने इस मामले को लेकर न्यायालय में याचिका दाखिल करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


प्रतियोगी छात्र उमा शंकर सिंह का कहना है कि चयन बोर्ड युवाओ के भविष्य को लेकर लापरवाह है। प्रतियोगियों के सवाल पर यही जबाव दिया जाता है कि मानवीय भूल है। अनिल सिंह ने चयन बोर्ड की कार्य प्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करने के साथ दोबारा परीक्षा कराने की मांग की। आपत्ति करने वालों में राहुल सिंह, विपिन सिंह, जलज पंकज सिंह,  बलजीत पटेल,  जितेन्द्र तिवारी, मदन सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन


पदों का सत्यापन नहीं होने से कम हो रहे शिक्षकों के पद
जिला विद्यालय निरीक्षक एवं प्रबंधन के स्तर से स्कूलों में खाली होने वाले टीजीटी-पीजीटी के पदों का सत्यापन नहीं होने से लगातार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से घोषित होने वाले परिणाम में पदों की संख्या कम हो रही है। पद कम किए जाने से नाराज अभ्यर्थियों ने इस मामले में कोर्ट जाने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed