{"_id":"5cc74b23bdec220745633077","slug":"wrong-code-open-paper-adc-center-exam-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत कोड का खुला पेपर, एडीसी केंद्र की परीक्षा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत कोड का खुला पेपर, एडीसी केंद्र की परीक्षा निरस्त
Tue, 30 Apr 2019 12:36 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों में एमए संस्कृत की परीक्षा के दौरान इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) केंद्र में गलत कोड का पेपर पहुंच गया। मामला 26 अप्रैल का है। एडीसी केंद्र की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। निरस्त हुई परीक्षा अब नौ मई को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
26 अप्रैल को एमए संस्कृत प्रथम वर्ष की परीक्षा थी। एडीसी परीक्षा केंद्र में गलत कोड का पेपर पहुंच गया। केंद्र में जो लिफाफा पहुंचा, उसमें एमए संस्कृत के द्वितीय प्रश्नपत्र रखे हुए थे, जिसकी परीक्षा 30 अप्रैल को प्रस्तावित है। परीक्षा से पहले जैसे ही लिफाफा खोला गया, उसमें द्वितीय प्रश्न देख छात्र भड़क गए। तुरंत इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीसी केंद्र की एमए संस्कृत प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा निरस्त कर दी गई। यह परीक्षा अब नौ मई को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
एडीसी केंद्र में द्वितीय प्रश्न पत्र खुल चुका था और इसकी परीक्षा 30 अप्रैल को होनी है। पेपर सार्वजनिक हो चुका है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि विभागीय स्तर पर हुई गलती के कारण एडीसी में गलत कोड का पेपर पहुंच गया था। संस्कृत द्वितीय प्रश्नपत्र का दूसरा सेट तैयार करा लिया गया है। वहीं, प्रथम प्रश्न पत्र की निरस्त की गई परीक्षा नौ मई को होगी।
विज्ञापन