फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Writers-sportsmen-entrepreneurs of Sangamnagar will also become witnesses of Ramlala's life-consecration.

Prayagraj News: संगमनगरी के साहित्यकार-खिलाड़ी-उद्यमी भी बनेंगे रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के साक्षी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Writers-sportsmen-entrepreneurs of Sangamnagar will also become witnesses of Ramlala's life-consecration.
अयोध्या जन्मभूमि पर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रयागराज से हर वर्ग की भागीदारी होगी। इसमें शामिल होने के लिए 10 चुनिंदा हस्तियों को न्योता मिल चुका है।
विज्ञापन

जन्मभूमि पर 22 जनवरी को रामलला के नवीन विग्रह की प्राण -प्रतिष्ठा में शामिल होने का जिन्हें गौरव प्राप्त हुआ है, वह अलग-अलग क्षेत्रों से चुने गए हैं। विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री चंपत राय ने इसका खास ख्याल रखा है। प्रयागराज से अयोध्या जाने के लिए जिन हस्तियों को आमंत्रित किया गया है, उनमें रामंदिर आंदोलन के अगुवा रहे स्वामी वासुदेवानंद का नाम सर्वोपरि है। स्वामी वासुदेवानंद राममंदिर तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य भी हैं। इनके अलावा प्रसिद्ध उद्योगपति जगदीश गुलाटी को भी अयोध्या का बुलावा भेजा गया है।
विज्ञापन

जगदीश गुलाटी यूनाइटेड ग्रुप के चेयरमैन हैं। पूर्व आईपीएस अफसर केपी सिंह को भी आमंत्रित किया गया है। वह मौजूदा समय विहिप काशी प्रांत के अध्यक्ष भी हैं। इनके अलावा लोक सेवा आयोग के सदस्य हरेश प्रताप और औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी को भी अयोध्याधाम में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का साक्षी बनने का गौरव मिला है। इनके अलावा भारत के पूर्व मुख्यन्यायाधीश(सीजेआई) वीएन खरे को भी अयोध्या आने का न्योता आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन खिलाड़ी ओलंपियन अभिन्न श्याम भी महोत्सव में शामिल होंगे। अभिन्न श्याम अर्जुन अवार्डी भी हैं। महामना मदन मोहन मालवीय के पौत्र न्यायमूर्ति गिरधर मालवीय के अलावा साहित्यकार बदरी नारायण और न्यायमूर्ति देवकीनंदन अग्रवाल के परिवार की मीनू अग्रवाल को भी प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का न्योता मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed