{"_id":"5d4c76488ebc3e6cab1f78c7","slug":"world-record-will-be-made-in-sangam-city-today-in-presence-of-cm-allahabad-news-ald251687389","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की मौजूदगी में आज संगम नगरी में बनेगा वर्ल्ड रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की मौजूदगी में आज संगम नगरी में बनेगा वर्ल्ड रिकार्ड
विज्ञापन
World record will be made in Sangam city today in presence of CM
- फोटो : ALDCOMPACT
प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में संगम नगरी में शुक्रवार को एक वर्ल्ड रिकार्ड बनने जा रहा है। यहां हजारों बच्चों और शहरियों को नि:शुल्क पौध वितरण किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से 33 हजार लोगों को पौध वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जो एक वर्ल्ड रिकार्ड है। हालांकि यह आंकड़ा शुक्रवार को 50 हजार तक पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड की टीम वृहद पौध वितरण कार्यक्रम के लिए शाम को पांच बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रमाणपत्र देगी। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। परेड मैदान में कार्यक्रम के एक दिन पहले ही 1.21 लाख पौधे लाकर सुरक्षित रख दिए।
परेड ग्राउंड में आयोजित पौध वितरण कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सूबे के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से अपराह्न 3.05 बजे चलकर 3.50 बजे पुलिस लाइंस स्थित हैलीपैड पर उतरेंगे। शाम चार बजे उनका परेड ग्राउंड पहुंचने का कार्यक्रम है।
यहां पौधरोपण कार्यक्रम में शिरकत करने के साथ वे वहां छात्र-छात्राओं द्वारा लगाई जा रही एक प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। इसके बाद उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम की ओर से प्रमाणपत्र दिया जाएगा। शाम 5.05 बजे मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल से निकल जाएंगे और 5.20 बजे पुलिस लाइंस से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के कक्षा आठ से 12 के 45650 बच्चे शिरकत करेंगे। इस बीच कमिश्नर आशीष गोयल एवं जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने परेड मैदान में चल रही तैयारियों का बृहस्पतिवार को जायजा लिया। कार्यक्रम सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा।

World record will be made in Sangam city today in presence of CM- फोटो : ALDCOMPACT