{"_id":"2fe41785c47cb7a8ff97cbd190211aee","slug":"workers-get-cheap-lunch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों को सस्ते में मिलेगा मध्याह्न भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों को सस्ते में मिलेगा मध्याह्न भोजन
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Wed, 17 Dec 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार मजदूराें के लिए मध्याह्न भोजन योजना शुरू करने जा रही है। योजना के पहले चरण में इसे लखनऊ में एक जनवरी से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जा रहा है। अगले चरण में इलाहाबाद, कानपुर, वाराणसी, मेरठ को योजना का लाभ मिलेगा। इसके अलावा विभाग में पंजीकृत मजदूरों का इलाज अब श्रम विभाग की ओर से कराया जाएगा। विभाग में ज्यादा से ज्यादा मजदूर अपना पंजीकरण कराकर सरकार व विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ उठा सकें, इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क को भी कम किया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री शाहिद मंजू्र ने बुधवार को विभाग की ओर से केपी कालेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में दी।
श्रम मंत्री ने कहा कि मजदूरों को शिशु हित लाभ, मातृत्व हित लाभ, पुत्री विवाह अनुदान, बालिका मदद योजना, अक्षमता पेंशन, मेधावी छात्र योजना, दुर्घटना सहायता योजना, साइकिल सहायता समेत दर्जन भर योजनाओं का अधिकतम लाभ मिले, इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाय। अधिकतम मजदूरों का पंजीकरण हो, इसके लिए श्रम अधिकारी न्यायपंचायत व ग्रामसभा वार शिविर लगाएं। दुर्घटना बीमा की राशि एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख कर दी गई है। इस मौके पर श्रम मंत्री ने साइकिल योजना के तहत एक हजार लाभार्थियों को साइकिल, बालिका मदद योजना के 12, कामगार पुत्री विवाह योजना के एक और मातृत्व हित लाभ योजना के 24 लाभार्थियाें को चेक वितरित किया। उप श्रमायुक्त एके सिंह ने कहा कि मजदूरों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिले, इसका पूरा प्रयास है।
कार्यक्रम में श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिवाकर यादव, विधायक गिरीश चंद्र पांडे उर्फ गामा पांडे, विधायक डॉ. अजय कुमार भारती, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, भोलानाथ तिवारी, राममिलन यादव, शायर इमरान ‘प्रतापगढ़ी’ समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में उप श्रमायुक्त एके सिंह, सहायक श्रमायुक्त डॉ. डीपी सिंह, सहायक श्रमायुक्त डॉ. एसएन यादव समेत सभी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।