फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Work will be done on war footing to prevent dengue, patients will get good treatment

डिप्टी सीएम केशव बोले : डेंगू की रोकथाम के लिए युद्धस्तर पर चलेगा काम, शिवपाल के सवाल पर जवाब देने से इनकार

Wed, 12 Oct 2022 11:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Oct 2022 11:12 PM IST
सार

केशव ने कहा कि सरकार की डेंगू से निपटने की पूरी तैयारी है। सरकार की हर स्थिति पर पैनी नजर है। इस दौरान सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद शिवपाल यादव के पहले राजनीतिक बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

विज्ञापन
Work will be done on war footing to prevent dengue, patients will get good treatment
Prayagraj News : सर्किट हाउस में लोगों की समस्या सुनते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश में बढ़ रहे डेंगू के मामले पर बुधवार को कहा कि सरकार इस बीमारी से निपटने का हर संभव प्रयास कर रही है। अफसरों को निर्देश दिया गया है कि वह युद्धस्तर पर फॉगिंग, एंटी लार्वा आदि का छिड़काव कराने का निर्देश दिया गया है। बुधवार की शाम प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम  केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डेंगू पीड़ितों  को अस्पताल में अच्छा इलाज देने के लिए कटिबद्ध है।

विज्ञापन



सर्किट हाउस में संवाददाताओं से हुई बातचीत में केशव ने कहा कि सरकार की डेंगू से निपटने की पूरी तैयारी है। सरकार की हर स्थिति पर पैनी नजर है। इस दौरान सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद शिवपाल यादव के पहले राजनीतिक बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। कहा कि मैं उनका प्रवक्ता नहीं हूं, जो उनके बयान का मतलब समझाऊं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह के निधन से हर कोई दुखी है। यह वक्त सियासी बयानबाजी का नहीं है। बाढ़ को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि  अक्टूबर के महीने में आयी बाढ़ पर सरकार की नजर है। सरकार लोगों को राहत पहुंचाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। इस दौरान पार्षद किरन जायसवाल ने प्रयागराज के  लोगों को कई गुना गृहकर भेजे जाने का नोटिस दिए जाने की बात से डिप्टी सीएम को अवगत कराया।


कहा इससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। इसके पूर्व सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम का पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक  हर्षवर्धन बाजपेयी, दीपक पटेल, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, अवधेश चंद्र गुप्ता, सुबोध सिंह, विभव नाथ भारती, प्रभाशंकर पांडेय, गिरजेश मिश्रा, राजेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।

केशव ने कहा, संघ प्रमुख का स्वागत है
संघ प्रमुख मोहन भागवत के प्रयागराज आगमन पर केशव प्रसाद ने कहा कि वे अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में शामिल होने के लिए आए हैं। प्रयाग की धरती पर आए मोहन भागवत व संघ के दूसरे पदाधिकारियों का स्वागत है। वहीं दूसरी ओर चर्चा इस बात की है कि बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएम संघ विचार परिवार के मुखिया मोहन भागवत से मुलाकात के लिए गौहनियां जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed