{"_id":"60b53d9905001b4aab4b06c3","slug":"work-to-make-permanent-driving-license-started-25-people-were-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम शुरू, 25 लोगों के बनाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम शुरू, 25 लोगों के बनाए गए
Tue, 01 Jun 2021 01:18 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 01 Jun 2021 01:18 AM IST
सार
- संभागीय परिवहन विभाग ने सोमवार से शुरू किया स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम
- लर्निंग लाइसेंस और पुराने लाइसेंस के नवीनीकरण पर अभी जारी रहेगी रोक
विज्ञापन
डीएल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभागीय परिवहन विभाग में सोमवार से स्थायी ड्र्राईविंग लाइसेंस बनाने का काम शुरू हो गया। हालांकि, लर्निंग लाइसेंस और लाइसेंस नवीनीकरण का काम अभी शुरू नहीं हुआ है। इसे बाद में शुरू किया जाएगा। इसके अलावा फिटनेस सर्टिफिकेट का काम भी जारी है। सोमवार को भी फिटनेस सर्टिफिकेट बनाया गया। कोरोना के चलते इन कामों पर बंद कर दिया गया था।
संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि सोमवार से स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम सोमवार को किया गया। कुल 25 लोगों के स्थायी लाइसेंस बनाए गए। ये लाइसेंस उन लोगों के बने जिन्होंने स्लाट पहले से ही यानी मई में ही ले रखा था। विभाग की ओर से स्लाट आवंटन के अनुसार आगे के दिनों में बनाए जाने वाले स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए तिथि भी घोषित की गई है। जिन लोगों ने मई में स्लाट बुक किया था। आज से उनके स्थायी लाइसेंस बनाए जाने लगे हैं।
एक दिन में तीन-तीन दिन के आवंटित स्लाट के स्थायी लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। मई के सभी दिनों में आवंटित स्लाट की तिथि तय है। 27 जून तक मई के आवंटित स्लाट के लाइसेंस बना दिए जाएंगे। हालांकि, कोरोना कहर को देखते हुए आवंटित किए गए स्लाट के मुकाबले लाइसेंस बनवाने वालों की संख्या कम रही। उधर, ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस और पुराने लाइसेंस के नवीनीकरण पर विभाग ने अभी रोक बरकरार जारी रखी है। लर्निंग लाइसेंस 30 जून तक नहीं बनेंगे जबकि, पुराने ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण 15 जून तक नहीं हो सकेगा। इसके अलावा विभाग ने गाड़ियों के फिटनेस सर्टिफिकेट बनाने का काम जारी रखा है। सोमवार को भी 40 वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट बनाए गए। मंगलवार को भी यह कार्य होता रहेगा।