फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   work in protest against transfer of basic education office

बेसिक शिक्षा परिशद कार्यालय स्थानांतरण के विरोध में काम ठप

Sat, 07 Mar 2020 12:29 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
work in protest against transfer of basic education office
बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय लखनऊ स्थानांतरित किए जाने के विरोध में शुक्रवार को शिक्षा निदेशालय में पूरी तरह से तालाबंदी रही। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन और नारेबाजी की। स्थानांतरण के विरोध में शिक्षा निदेशालय माध्यमिक, बेसिक, उच्च शिक्षा, पत्राचार शिक्षा, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज कार्यालय, शिविर कार्यालय (माध्यमिक) पार्करोड, शिविर कार्यालय बेसिक, निशातगंज, एससीईआरटी, साक्षरता उर्दू एवं प्राच्य भाषा लखनऊ में कार्य बहिष्कार के पहले दिन शिक्षक संगठनों का भी पूरा समर्थन मिला।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर कार्य बहिष्कार के पहले दिन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय एवं मंडलीय, जनपदीय पदाधिकारियों के साथ अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से 24 फरवरी के आदेश को निरस्त करने और पूर्व की भांति सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय, बेसिक शिक्षा निदेशालय प्रयागराज के अधीन खंड शिक्षा अधिकारियों तथा लिपिक संवर्ग के कर्मियों के सेवा प्रकरण संबंधी अनुभाग एवं वित्त नियंत्रक, बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय से संबद्ध साक्षरता निदेशालय सहित सभी कार्यालयों को प्रयागराज में रखे जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

डॉ. यज्ञदत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
विधान परिषद सदस्य डॉ. यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि प्रयागराज प्रदेश की शैक्षिक राजधानी है। यहां स्थित उच्च न्यायालय, एजी आफिस, शिक्षा निदेशालय, सीडीए पेंशन, यूपी बोर्ड के कारण जाना जाता है। यहां से बेसिक शिक्षा परिषद अथवा शिक्षा निदेशालय से किसी भी अन्य कार्यालय का प्रयागराज से लखनऊ स्थानांतरण किया जाना, इसके गौरव को समाप्त करना है। डॉ. शर्मा ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखा है। विरोध प्रदर्शन में शिक्षा निदेशालय मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कपिल देव मिश्र, मंत्री सुरेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री अवनीश कुमार सिंह, अमर नाथ, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, मो. इबरार, घनश्याम यादव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed