फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   women sitting in protest sent invitation to prime minister

धरने में बैठी महिलाओं ने प्रधानमंत्री को भेजा निमंत्रण

Sat, 29 Feb 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
women sitting in protest sent invitation to prime minister
सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में मंसूर अली पार्क में महिलाओं का धरना लगातार 48वें दिन जारी रहा। इस दौरान दिल्ली की घटना का असर भी दिखा। महिलाओं तथा अन्य लोगों में दिल्ली की घटना को लेकर नाराजगी रही। महिलाओं ने प्रयागराज आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धरना स्थल पर आने का निमंत्रण दिया तथा मन की बात छोड़कर चाय के साथ सीएए पर चर्चा करने की मांग की।
विज्ञापन

सीएए के विरोध में महिलाआें ने अलग-अलग क्षेत्रों से जुलूस निकाले और धरने में शामिल हुईं। जुमे की नमाज के बाद पार्क में ज्यादा भीड़ हो गई थी। इस दौरान संबोधन में वक्ताओं ने सीएए, एनआरसी को काला कानून बताया। सारा अहमद, सबीहा, सै.मो.अस्करी, इरशाद उल्ला, अफसर महमूद आदि ने सीएए, एनआरसी वापस लिए जाने तक आंदोलन जारी रखने की अपील की। केके पांडेय, अविनाश, शैलेश, तूबा आदि ने दिल्ली में दंगा के लिए लेकर केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed