{"_id":"578403584f1c1b0f7a13dee7","slug":"women-s-wing-of-ncc-will-in-au","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि में होगी एनसीसी की महिला विंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि में होगी एनसीसी की महिला विंग
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 12 Jul 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्राओं के लिए एनसीसी की महिला विंग होगी। छात्राओं और अभिभावकों की ओर से लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी, जो अब मान ली गई है। इस सत्र में 55 छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। मांग बढ़ने तथा छात्राओं के प्रदर्शन के आधार पर सीट की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
विश्वविद्यालय के एनसीसी कैंप में छात्र-छात्राएं एक साथ ट्रेनिंग लेते थे। दूसरे जिलों में कैंप में भी साथ भेजा जाता रहा है। इसकी वजह से ज्यादातर छात्राएं एनसीसी में दाखिले के लिए आगे ही नहीं आतीं। इसके मद्देनजर छात्राओं के लिए अलग विंग की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस पर प्रोफेसर एआर सिद्दीकी की ओर से 2013 में प्रस्ताव भेजा गया था। तीन साल के प्रयास के बाद अब इसे मंजूरी मिल गई है। 6-यूपी नामक बटालियन में 55 छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। इसमें दाखिला इसी सत्र से शुरू हो जाएगा। मेजर फरहा दिवा ने बताया कि प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय को पत्र लिखा गया है। इसी महीने या अगस्त में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस यूनिट में विश्वविद्यालय की छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। इनका प्रशिक्षण कैंप भी अलग लगाया जाएगा। फरहा ने बताया कि इनके अलावा स्कूलों में सेंट मैरीज कान्वेंट इंटर कालेज में भी एनसीसी के एक बटालियन को मंजूरी दी गई है। गर्ल्स हाई स्कूल में भी एनसीसी बटालियन खोले जाने की तैयारी है।