फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Women , including five on the dengue be Shikan

महिला समेत पांच पर डेंगू का शिकं जा

Thu, 20 Aug 2015 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 20 Aug 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। जनपद में डेंगू एक बार फिर हमलावर है। हर दिन इसका शिकंजा कसता जा रहा है। एक दिन पूर्व चार मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए जाने के बाद महिला समेत पांच नए मरीज और सामने आए है। मरीजों को गंभीर हालत मेें एसआरएन, बेली व नाजरेथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ डॉ. पद्माकर सिंह के निर्देश पर विभागीय टीम ने मरीजों के बारे में जानकारी ली है। मरीजों का एलाइजा टेस्ट कराया गया है। दूसरी ओर दो दिन के भीतर नौ मरीजों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। दूसरी ओर सीएमओ डॉ. पद्माकर सिंह का कहना है कि सभी मरीज मुंबई, दिल्ली व गुजरात से आए हैं। शहर में बीमारी का कोई खतरा नहीं है। शहरियों को घबड़ाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के मुताबिक जिन मरीजों में डेंगू बीमारी के लक्षण पाए गए हैं उनमें उतरांव निवासी ज्ञानचंद्र (20 वर्ष ), मेजा निवासी शिवेंद्र पाल सिंह  (25 वर्ष ), देवपुर निवासी अतुल मौर्या (21 वर्ष ), हंडिया निवासी दुर्गा देवी (36 वर्ष ) व  साउथ मलाका निवासी राजेंद्र (22 वर्ष) शामिल है। राजेेंद्र, शिवेंद्र पाल सिंह व अतुल मौर्या को बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि  ज्ञानचंद्र का एसआरएन और दुर्गा देवी का नाजरेथ अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय पहलू यह भी है कि सभी मरीज मुंबई, दिल्ली व गुजरात से बीमारी लेकर आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक दुर्गा देवी गुजरात से व राजेंद्र दिल्ली से आए हैं जबकि बाकी तीनों मरीज मुंबई से बीमारी के साथ आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में डेंगू से ग्रसित नौ मरीजों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से सारे एहतियाती कदम उठा लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए चेतावनी जारी की है। सीएमओ ने सभी सरकारी विभाग प्रमुखों और स्कूल प्रधानाचार्यों को पत्र लिख अपील की है कि तत्काल कूलर हटवा लिए जाएं और आसपास जहां पानी जमा है, उसमें केरोसिन या जला मोबिल डालें। हिदायत दी गई है कि किसी भी मरीज में लक्षण दिखें तो तत्काल मेडिकल कालेज में जांच कराएं। ताकि समय रहते इलाज कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed