फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   women day allahabad

सीखना होगा गलत के खिलाफ आवाज उठाना, अपने हक को हासिल करना

Wed, 08 Mar 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 08 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
women day allahabad
इलाहाबाद
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं महिलाओं को सम्मानित किया गया तो कहीं महिलाओं अधिकारों और अपराध के मुद्दों को उठाया गया।
विज्ञापन


 लोक उन्नति समिति की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें डॉ. संजू शुक्ला, नाजिया नफीस, अर्चना, स्मृति सिंह, सुरभि गुप्ता, मीनाक्षी कुशवाहा, अपर्णा पांडेय, शानू राठौर को ‘सुपर पावर वुमेन’ के खिताब से नवाजा गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी कविता यादव ने कहा कि महिलाओं को अपने दम पर निणर्य लेना, गलत के खिलाफ आवाज उठाना और अपने हक को हासिल करना सीखना होगा।
विज्ञापन


आरजे निधि ने कहा कि समाज को बेहतर बनाना है तो बेटों को बचपन से ही महिलाओं का सम्मान करना सिखाना होगा। महिलाओं को सेकेंड जेंडर का दर्जा नहीं बल्कि समानता चाहिए। महिला दिवस तभी सफल होगा, जब बेटियों को घर से बाहर निकलने में डर नहीं लगेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष अभिषेक चौहान और संचालन ऐंकर दीक्षा ने किया। इस दौरान एके ओझा, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, श्यामाचरण त्रिपाठी, पंकज सिंह, संजीव सिंह आदि मौजूद रहे। डॉ. कनिका डेंटल स्पा में भी विभिन्न क्षेत्रों उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें गुंजना अरुण, प्रिया, नंदिनी, डॉ. अनामिका, चंदिका, रिदिमा, निहारिका शामिल रहीं। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी क्रांतिकारी विरासत से अपरिचित है महिलाएं
दिशा छात्र संगठन और स्त्री मुक्ति लीग की ओर से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की विरासत और आज का समय विषय पर बातचीत की गई। स्त्री मुक्ति लीग की नीशू ने महिला दिवस के इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि महिलाएं आज अपनी क्रांतिकारी विरासत से परिचित नहीं है। महिलाओं के विरुद्ध अपराध निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। दिशा छात्र संगठन की अंजलि ने कहा कि आज के समय में महिलाओं की लड़ाई को सरकारी कार्यक्रमों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। इस संघर्ष को अन्य उत्पीड़ित वर्गों की लड़ाई से जोड़ना होगा। इस दौरान पोस्टर-पुस्तक प्रदर्शनी के साथ ही स्त्री केंद्र्रित कविताओं का भी पाठ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed