{"_id":"69d2c614557bbae1b00dc727","slug":"women-caught-on-camera-stealing-clothes-from-a-shop-allahabad-news-c-407-1-ggp1005-13277-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: दुकान से कपड़ा चोरी करते हुए कैमरें मे कैद महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: दुकान से कपड़ा चोरी करते हुए कैमरें मे कैद महिलाएं
Mon, 06 Apr 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
कस्बे में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय व्यापारियों और निवासियों की नींद उड़ा दी है। शनिवार को श्रवण कुमार जैन पुत्र केवला प्रसाद के कपड़े की दुकान में हुई चोरी की घटना ने एक बार फिर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर सवाल उठा रहे हैं। श्रवण कुमार जैन की दुकान से 20 हजार का माल चोरी होना कोई पहली घटना नहीं है।
कस्बे के व्यापारियों का आरोप है कि पिछले कुछ समय से छोटी-बड़ी चोरियां हो रहीं हैं। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध महिलाओं का बेखौफ होकर घूमना यह दर्शाता है कि अपराधियों के मन में कानून का डर खत्म हो चुका है। हाल में सीसीटीवी कैमरों ने पुलिस का काम आसान कर दिया है। फुटेज में चार संदिग्ध महिलाएं स्पष्ट रूप से दुकान के अंदर टाल-मटोल करते हुए सामान चोरी करते दिख रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक पुलिस इन गिरोहों पर नकेल नहीं कसती और गश्त नहीं बढ़ाती, तबतक ऐसी घटनाओं पर रोक लगाना नामुमकिन है। सीसीटीवी फुटेज से संकेत मिलता है कि क्षेत्र में महिलाओं के संगठित गिरोह सक्रिय हैं जो भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करते हैं। कस्बे के निवासी बल्ले जैन का कहना है की हम अपनी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी तो लगवा रहे हैं, लेकिन चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे कैमरों के सामने भी वारदात कर रहे हैं। पुलिस को जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई करनी होगी। कोहड़ार पुलिस ने बताया कि महिलाओं की पहचान के लिए शिनाख्त की जा रही है और जल्द ही इस मामले का खुलासा कर माल बरामद कर लिया जाएगा।