फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman who came from Delhi molested, beaten up along with her husband on protest, hotel owner-manager nominated

Prayagraj : दिल्ली से आई महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पति समेत पिटाई, होटल मालिक-मैनेजर नामजद

Sun, 18 Jun 2023 11:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 11:36 AM IST
सार

पीड़िता नई दिल्ली के ओम बिहार, उत्तम नगर की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि वह पति के साथ उज्जैन गई थी। वहां से लौटकर 12 जून को प्रयागराज में रहने वाले रिश्तेदार के घर गई।

विज्ञापन
Woman who came from Delhi molested, beaten up along with her husband on protest, hotel owner-manager nominated
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहगंज स्थित एक होटल में दिल्ली से आई महिला से छेड़छाड़ की गई। विरोध पर पति के साथ ही उसकी पिटाई कर दी गई। होटल मालिक-मैनेजर के साथ ही कर्मचारियों व कार सवार अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल तीन दिन बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी है। पीड़िता नई दिल्ली के ओम बिहार, उत्तम नगर की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि वह पति के साथ उज्जैन गई थी। वहां से लौटकर 12 जून को प्रयागराज में रहने वाले रिश्तेदार के घर गई।

विज्ञापन


एसी न होने की वजह से वह रात में कमरा लेने के लिए जंक्शन के सामने स्थित होटल पर पहुंचीं। वहां होटल मालिक व मैनेजर ने उसके लिए गलत शब्दों का प्रयोग किया। पति ने विरोध किया तो होटल मालिक व कर्मचारियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। बीचबचाव पर उसे भी कई थप्पड़ मारे। बाल पकड़कर घसीटा और कपड़े फाड़ दिए। इसी दौरान होटल मालिक के बुलाने पर पहुंचे कार सवार लोगों ने भी उसके पति को पीटा।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि उसके पति की छह तोले की सोने की चेन गिरी तो कुर्ता पहने हुए आरोपी होटल मालिक ने उसे अपनी जेब में डाल लिया। मांगने पर उसे फिर पीटा। यही नहीं दोनों के फोन भी तोड़ दिए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। थानाध्यक्ष शाहगंज मुदित राय ने बताया कि घटना जंक्शन के सामने स्थित महिमा होटल की है। फिलहाल अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है मारपीट

जिस महिमा रेस्टोरेंट की यह घटना बताई जा रही है, वहां पहले भी मारपीट हो चुकी है। कुछ समय पहले यहां खाना खाने पहुंचे युवकों की किसी बात पर स्टाफ से विवाद हो गया था। जिसके बाद जमकर मारपीट हुई थी।

दहेज की मांग ना पूरी न होने पर दिया तीन तलाक
कीडगंज में एक लाख दहेज न मिलने पर तीन तलाक देने के आरोप में शहनाज बेगम ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि 2011 में निकाह के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। तीन बच्चे भी हुए लेकिन पति और ससुराल पक्ष के रवैए में कोई बदलाव नहीं आया। अगस्त 2022 में पति ने तीन बार तलाक कहकर संबंध विच्छेद कर लिया। दो जून 2023 को उसे बुरी तरह से पीटा गया जिसमें वह चोटिल हो गई। कीडगंज इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति साजिद, सास, जेठ व ननदोई के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed