{"_id":"6ac01646dba0a1d406088e54","slug":"woman-stays-atop-water-tank-for-17-hours-over-temple-boundary-issue-protest-and-commotion-ensue-allahabad-news-c-3-ald1024-988901-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मंदिर की बाउंड्री के लिए 17 घंटे पानी की टंकी पर चढ़ी रही महिला, प्रदर्शन-हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मंदिर की बाउंड्री के लिए 17 घंटे पानी की टंकी पर चढ़ी रही महिला, प्रदर्शन-हंगामा
विज्ञापन
एकलव्य चौराहे के पास शुक्रवार सुबह भगवतपुर निवासी एक संगठन से जुड़ी पूनम दुबे करीब 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गईं। वह सुबह सात बजे टंकी पर चढ़ी थीं। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे दिन मान-मनौव्वल का दौर चला। रात 12 बजे अफसरों ने किसी तरह समझाकर महिला को उतारा।
पूनम दुबे पत्नी ननकू दुबे एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के भगवतपुर की रहने वाली हैं। सुबह वह एकलव्य चौराहे के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गईं। आसपास के लोगों ने देखा तो शोर मचाया। पूनम ने गले में कुछ दस्तावेज लटका रखे थे, जिसे वह टंकी के ऊपर से ही नीचे फेंकना शुरू कर दिया। इसमें बताया कि गांव में तालाब की एक जमीन है। इसमें अब हनुमान मंदिर बनाने का कार्य एसडीएम सदर की ओर से किया जा रहा है।
आरोप लगाया कि दो तरफ बांउड्री हो चुकी है, जबकि दूसरी तरफ 20 फीट का लंबा रास्ता छोड़ा जा रहा है। गांव के लोगों को कहना है कि मंदिर के चारों तरफ बाउंड्री कराकर गेट लगाया जाए, ताकि परिसर पूरी तरह से सुरक्षित रहे। पूनम के कई घंटे तक टंकी पर रहने के बाद उसके परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और लोग सड़क पर बैठ गए। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने पर हाईकोर्ट से फ्लाईओवर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
पूनम के बेटे कहना है कि कि फोरलेन निर्माण के लिए जमीन लिए जाने को लेकर परिवार नाराज है, उस जमीन को छोड़ा जाए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि महिला को नीचे उतारने का प्रयास किया गया। देर रात उतारने के बाद महिला को बेली अस्पताल ले जाया गया।
राहगीरों से हुई झड़प : रूट डायवर्ट किए जाने के बाद बैरिकेडिंग से आने-जाने को लेकर राहगीरों के बीच कई बार बहस हुई। बाइक और कार सवार बैरिकेडिंग हटाकर आगे जाने की कोशिश करते रहे। इसे लेकर मौके पर कहासुनी और झड़प की स्थिति बनी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों को मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस ने समझाकर लोगों को दूसरे रास्तों से भेजा।