{"_id":"6a569dac5d37bbb1d50871a7","slug":"woman-on-motorcycle-dies-after-being-hit-by-truck-middle-aged-man-injured-allahabad-news-c-3-1-hld1039-928376-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत, अधेड़ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत, अधेड़ घायल
Wed, 15 Jul 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र थाना के मिर्जापुर राजमार्ग स्थित डेज मेडिकल रिंग रोड चौराहे पर मंगलवार दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक अधेड़ घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतका मेजा थाना क्षेत्र के बलुहा गांव में अपनी बहन के यहां आई थी।
कानपुर नगर के कल्याणपुर राजर्षी उन्नयन बस्ती निवासी मीना देवी (54) पत्नी स्व. सेमुवन सिंह कुछ दिनों पहले मेजा थाना क्षेत्र के बलुहा गांव निवासी अपनी बहन गीता देवी पत्नी स्व. छोटे लाल निषाद के यहां आई थीं। मंगलवार को वह मेजा के सेमरन टिकुरी निवासी राम सागर पटेल (56) पुत्र जगदीश प्रसाद पटेल के साथ बाइक से शहर किसी काम से जा रही थीं।
जैसे ही वह डेज मेडिकल के पास रिंग रोड चौराहे पर पहुंची कि पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रक के पिछले पहिये की चपेट में आने से मीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, राम सागर पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मृतका के तीन पुत्र व एक पुत्री है। थानाध्यक्ष औद्योगिक क्षेत्र कमलेश कुमार पटेल ने बताया कि नंबर के आधार पर ट्रक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। चालक को हिरासत में लिया गया है।
नो एंट्री पर भी राजमार्ग पर चलते हैं भारी वाहन
राजमार्ग पर सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुबह पांच से रात दस बजे तक नो एंट्री है। मिर्जापुर राजमार्ग पर नो एंट्री के वक्त रामपुर चौराहे पर वाहनों को रोक दिया जाता है। वहीं रीवा राजमार्ग पर मामा भांजा के पास बड़े वाहनों को रोका जाता है। नो एंट्री के बाद भी प्रतिबंधित क्षेत्र में बड़े वाहन दिन भर गुजरते हैं। बीते दिनों नए यमुना पुल पर सहायक पुलिस आयुक्त करछना के नेतृत्व में चले अभियान के तहत ऐसे कई बड़े वाहनों का चालान किया गया था, जो नो एंट्री के समय शहर की ओर जा रहे थे।