फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman murdered with sharp weapon, head also bashed with stone, was missing since yesterday evening

Prayagraj : धारदार हथियार से महिला की हत्या, पत्थर से सिर भी कूंचा, कल शाम से ही थी लापता

Sun, 04 Feb 2024 12:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Feb 2024 12:31 PM IST
सार

कल शाम से ही लापता महिला का शव रविवार को कछारी इलाके में खून से लथपथ मिला। उसके गले और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। पत्थर से सिर कुचलकर और धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Woman murdered with sharp weapon, head also bashed with stone, was missing since yesterday evening
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झूंसी थाना क्षेत्र के भतकार गांव में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। खून से लथपथ उसका शव रविवार को सुबह कछार इलाके में मिला। उसके गले को धारदार हथियार से रेता गया था और सिर भी पत्थर से कुचल दिया गया था। खून से सना पत्थर शव के पास ही पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य एकत्र कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

 

रामाश्रय निषाद की पत्नी बिटोला देवी (45) शनिवार को दिनभर अपने पति व बेटे-बेटी के साथ खेत पर ही थी। शाम को तकरीबन सात बजे पति,बेटा और बेटी घर लौट आए, लेकिन बिटोला नहीं लौटी। रातक तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों को काफी चिंता होने लगी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला।

विज्ञापन

 

रविवार की सुबह महिला का शव कछार इलाके में खून से लथपथ मिला। उसके गले को धारदार हथियार से काटा गया था और सिर को पत्थर से कुचला गया था। पत्थर भी शव के पास ही पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया। परिजनों से भी घटना के बारे में पूछताछ की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed