फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman molested in Kalka Express, passengers assaulted, accused sent to jail

Prayagraj : कालका एक्सप्रेस में महिला से छेड़खानी, यात्रियों से मारपीट,आरोपी को भेजा गया जेल

Thu, 05 Jan 2023 08:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Jan 2023 08:34 PM IST
सार

गाजीपुर की रहने वाली एक महिला 31 दिसंबर को कालका-हावड़ा (नेताजी एक्सप्रेस) से यात्रा कर रहीं थीं। प्रयागराज जंक्शन पर एस 6 कोच में नशे में धुत एक युवक घुसा। वह महिला की सीट पर जबरन बैठ गया। ट्रेन चली तो वह महिला से बात करने की कोशिश करने लगा।

विज्ञापन
Woman molested in Kalka Express, passengers assaulted, accused sent to jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

कालका (नेताजी) एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला के साथ नशे में धुत युवक ने छेड़खानी की। जब अन्य यात्रियों ने उसे रोका वह मारपीट करने पर अमादा हो गया। आरोपी युवक ने जमकर हंगामा मचाया। फतेहपुर स्टेशन आने पर महिला ने जीआरपी से शिकायत की। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। घटनास्थल के आधार पर एफआईआर प्रयागराज जीआरपी को तीन जनवरी को भेजी गई। 

विज्ञापन


गाजीपुर की रहने वाली एक महिला 31 दिसंबर को कालका-हावड़ा (नेताजी एक्सप्रेस) से यात्रा कर रहीं थीं। प्रयागराज जंक्शन पर एस 6 कोच में नशे में धुत एक युवक घुसा। वह महिला की सीट पर जबरन बैठ गया। ट्रेन चली तो वह महिला से बात करने की कोशिश करने लगा। जब महिला ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया तो उसने हाथ पकड़ लिया। 

विज्ञापन

विरोध करने पर महिला से गाली गलौज की। आस पास बैठे यात्रियों ने जब युवक का विरोध किया तो वह लड़ने पर अमादा हो गया। नशे में धुत युवक ने काफी हंगामा मचाया। तब तक ट्रेन फतेहपुर स्टेशन पहुंच गई थी। महिला ने जीआरपी थाने जाकर तहरीर दी। अन्य यात्रियों ने युवक के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी निखिल दुबे निवासी भरथना इटावा को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर जीआरपी राजीव उपाध्याय ने बताया कि घटनास्थल प्रयागराज जीआरपी के अंतर्गत था, इस कारण प्रयागराज जीआरपी में तीन जनवरी को एफआईआर स्थानांतरित कर दी गई।  

विज्ञापन

पड़ोसी ने पीछा किया, कंपनी बाग में की छेड़खानी 
कर्नलगंज में रहने वाली एक युवती का उसके पड़ोसी ने पीछा किया। कंपनी बाग के गेट पर उसने छेड़खानी की। युवती एक जनवरी अपने दोस्तों के साथ कंपनी बाग गई थी। वहां गेट पर ही पड़ोसी युवक टिकट लेकर खड़ा था। उसने युवती की दोस्त के हाथ में जबरन टिकट दे दिया। मना करने पर अभद्रता की। इसके बाद युवती अपने दोस्तों के साथ पड़ोसी के घर पहुंच गई। घर वालों से शिकायत की तो आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की। तीन जनवरी को कर्नलगंज थाने में पड़ोसी सोनू गोस्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed