{"_id":"6464b99e4eb388ded90fc579","slug":"woman-jumps-into-yamuna-from-new-bridge-rescued-by-fishermen-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : नए पुल से महिला ने यमुना में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाया, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : नए पुल से महिला ने यमुना में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाया, हालत नाजुक
Wed, 17 May 2023 04:55 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 17 May 2023 04:55 PM IST
सार
कीडगंज थाना क्षेत्र के नए पुल से महिला ने बुधवार की दोपहर यमुना में छलांग लगा दी। संयोग से पुल के नीचे मछुआरे मौजूद थे और उन लोगों ने आनन फानन में महिला को डूबने से बचा लिया। पुलिस को सूचना देने के बाद महिला को उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
नए यमुना पुल से छलांग लगाने के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कीडगंज थाना क्षेत्र के नए पुल से महिला ने बुधवार की दोपहर यमुना में छलांग लगा दी। संयोग से पुल के नीचे मछुआरे मौजूद थे और उन लोगों ने आनन फानन में महिला को डूबने से बचा लिया। पुलिस को सूचना देने के बाद महिला को उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद महिला से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर तमन्ना नाम की 28 वर्षीय महिला ने नैनी पुल से यमुना में छलांग लगा दी। वह काफी देर से पुल पर टहल रही थी। इसके बाद देखते ही देखते वह पुल से नीचे कूद गई। यह देख सड़क और फुटपाथ से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पुल पर भारी भीड़ जमा हो गई। महिला के नदी में गिरते ही मछली पकड़ रहे मछुआरों ने नदी में कूदकर महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालत नाजुक देख उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी फिलहाल उसके सामान्य होने पर पर ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन