फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman employee troubled by obscene act appeals to top officers

प्रयागराज : अश्लील हरकत से परेशान महिला कर्मचारी ने आला अफसरों से लगाई गुहार

Sun, 01 May 2022 10:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 May 2022 10:06 PM IST
सार

चकबंदी कार्यालय में कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात दो महिला कर्मचारियों के साथ अश्लीलता के मामले को महीने पहले से दबाने की कोशिश की जा रही है। पहले जिस लिपिक ने महिला कर्मियों को बदनाम करने की कोशिश की, उसके खिलाफ पुलिस से की गई शिकायतों को दबाव बनाकर वापस करा दिया गया।

विज्ञापन
Woman employee troubled by obscene act appeals to top officers
harassment - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चकबंदी कार्यालय में महिला कर्मचारियों से अश्लीलता का मामला डीएम-कमिश्नर तक पहुंच गया है। कार्यालय में खुलेआम फब्तियां कसने, गंदे आरोप लगाकर बदनाम करने की शिकायत की अनदेखी का आरोप बंदोबस्त अधिकारी पर लगाया गया है।
विज्ञापन



मंडलायुक्त और डीएम से मिलकर महिला कर्मी ने अपनी पीड़ा जाहिर की तो उसे अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। परेशान महिला कर्मियों का कहना है कि अगर उनकी नहीं सुनी गई तो वह न्याय के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगी।
विज्ञापन



चकबंदी कार्यालय में कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात दो महिला कर्मचारियों के साथ अश्लीलता के मामले को महीने पहले से दबाने की कोशिश की जा रही है। पहले जिस लिपिक ने महिला कर्मियों को बदनाम करने की कोशिश की, उसके खिलाफ पुलिस से की गई शिकायतों को दबाव बनाकर वापस करा दिया गया। इसके बाद भी सिलसिला रुका नहीं। कभी व्हाट्सएप पर फोटो डाल कर उपहास उड़ाना तो कभी चरित्र हनन का आरोप लगाकर परेशान किया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम से मिलकर की शिकायत, सीएम से शिकायत की चेतावनी
आजिज आकर एक महिला लिपिक ने डीएम और मंडलायुक्त से इस मामले को अवगत कराया है। महिला कर्मी ने मंडलायुक्त को बताया है कि एक कनिष्ठ लिपिक से परेशान होकर वह मानसिक रूप से तनावग्रस्त हो गई हैं। बीते महीनों में निर्वाचन कार्य से एक वरिष्ठ कर्मचारी के साथ मुंडेरा मंडी जाने पर भी उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की गई। इसकी शिकायत कर्नलगंज पुलिस से की गई, लेकिन बंदोबस्त अधिकारी ने दबाव बनवा कर शिकायत वापस करा दी।


इससे महिला कर्मियों के आत्म सम्मान के साथ और भी खुलकर खिलवाड़ किया जा रहा है। विभागीय अफसर दोषियों पर कार्रवाई करने की बजाए महिला कर्मियों को ही धमका रहे हैं। महिला कर्मियों का कहना है कि दफ्तर में उत्पीड़न की आवाज उठाने वालों को विक्षिप्त और मंदबुद्धि करार दे दिया जाता है। इससे पहले भी एक महिला कर्मी को आवाज उठाने पर विक्षिप्त करार देकर निलंबित किया जा चुका है। 

राज्य महिला आयोग से भी लगाई गुहार
चकबंदी कार्यालय में तैनात महिला कर्मचारी ने इस मामले की शिकायत राज्य महिला आयोग से भी की है। महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह से मिलकर उन्होंने कार्यस्थल पर की जा रही अश्लील हरकत और दुर्व्यवहार से अवगत कराया है। महिला आयोग ने इस मामले की जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।


महिला लिपिक को अगर किसी तरह की समस्या थी तो सबसे पहले मैं नियुक्ति प्राधिकारी हूं, मुझे अवगत कराना चाहिए था। लेकिन, उन्होंने इस प्रकरण को मुझे संज्ञान में लाए बिना डीएम और मंडलायुक्त तक पहुंचा दिया। जबकि, ऐसा नहीं करना चाहिए था। इस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। -  पुष्कर बाबू, बंदोबस्त अधिकारी, प्रयागराज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed