{"_id":"6a3af13211906f033b02a57a","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-clash-with-police-arriving-to-take-custody-of-the-body-allahabad-news-c-417-1-sald1007-7494-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, शव कब्जे में लेने पहुंची पुलिस से झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, शव कब्जे में लेने पहुंची पुलिस से झड़प
Wed, 24 Jun 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
हंडिया थाना क्षेत्र के हीरावन पट्टी बिझमनियापुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव कब्जे में लेने के दौरान मायके पक्ष के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच कहासुनी व धक्का-मुक्की भी हुई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी।
हीरावन पट्टी बिझमनियापुर गांव निवासी रामरती बिंद की 30 वर्षीय पत्नी पिंकी का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेने की कार्रवाई कर ही रही थी कि मायके पक्ष से पहुंचे लोग विरोध करने लगे। आरोप था कि पिंकी की मौत के पीछे उसके पति और जेठ का हाथ है।
मृतका के पति रामरती बिंद और उनके बड़े भाई मिथिलेश ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि घटना के समय दोनों घर में नहीं थे। एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।