फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman dies due to lightning, two including an innocent child burnt

Prayagraj News: बिजली गिरने से महिला की मौत, एक मासूम समेत दो झुलसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to lightning, two including an innocent child burnt
सोरांव थाना क्षेत्र के सरसा वन गांव में मंगलवार को बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि, एक मासूम समेत दो लोग झुलस गए। जान गंवाने वाली महिला दो पहले ही ससुराल से मायके में आई थी।
विज्ञापन

विनीता देवी (35) होलागढ़ के मसनी गांव की रहने वाली थीं। परिवार में पति मान सिंह के अलावा दो बेटे हैं। मान सिंह घर पर रहकर किसानी करते हैं। पति ने बताया कि शनिवार को उनकी पत्नी सोरांव के सरसा वन गांव स्थित अपने मायके में धान की रोपाई कराने के लिए गई थी। मंगलवार सुबह कई लोग खेत में धान की रोपाई कर रहे थे, दोपहर करीब 12 बजे अचानक तेज गरज के साथ बरसात होने लगी। उसके बाद वह खेत से घर आ गई। घर के बाहर स्थित महुआ के पेड़ के नीचे अपनी भतीजी सुमित्रा (28) के साथ बैठकर बात कर रही थी।
विज्ञापन

सुमित्रा अपने गोद में सात महीने के बेटे हर्षित को भी लिए थी। उसी समय तेज गरज के साथ पेड़ पर बिजली गिरी, जिससे तीनों गंभीर से झुलस गए। चीख पुकार आवाज सुनते ही पास पड़ोस व परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच आए और आनन-फानन में तीनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। विनीता की हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। विनीता के दोनों बच्चे छोटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed