फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman dies after giving birth to child in SRN, commotion

Prayagraj News: एसआरएन में बच्चे के जन्म के बाद महिला की माैत, हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after giving birth to child in SRN, commotion
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में बृहस्पतिवार को प्रसव के दौरान निशा (45) की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने डाॅक्टरों पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया और शव ले जाने से मना कर दिया। वहीं, चिकित्सकों का कहना था महिला को डफरिन अस्पताल से रेफर किया गया था। उसकी हालत पहले से ही नाजुक थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

डफरिन अस्पताल से रेफर करके बृहस्पतिवार को गर्भवती को प्रसव के लिए एसआरएन लाया गया था। प्रसव के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर गलत ऑपरेशन का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया और शव ले जाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

परिजन आलोक द्विवेदी ने बताया कि भाभी निशा का एसआरएन अस्पताल इलाज में चल रहा था। सुबह करीब छह बजे उनका ऑपरेशन हुआ। उन्होंने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन दस बजे के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया और बताया गया कि दो यूनिट रक्त की जरूरत है। व्यवस्था करने के बाद भी उनकी माैत हो गई। आलोक ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही से भाभी की माैत हुई है। अस्पताल में कोई सीनियर डाॅक्टर नहीं है, सिर्फ जूनियर के सहारे अस्पताल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को जब अस्पताल लाया गया, तो इसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। परिजनों को समझाकर शांत कराया गया। - डॉ. अजय सक्सेना, प्रमुख अधीक्षक, एसआरएन
महिला के पहले से दो बच्चे हैं। इसके अलावा जब वह गर्भवती हुई तो नियमित जांच नहीं कराई गई। महिला की मौत दिल की धड़कन तेज होने से हुई है। - डॉ. अमृता चौरसिया, विभागाध्यक्ष, स्त्री रोग, एसआरएन, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed