फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman dies after coming into contact with live electric current in farm fence

Prayagraj News: खेत की बाड़ में दाैड़ते करंट की चपेट में आई महिला, मौत

Tue, 21 Jul 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 21 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after coming into contact with live electric current in farm fence
फोटो नवाबगंज 01 मृतक अतुल विश्वकर्मा - फोटो : Samvad
थाना क्षेत्र के सारीपुर गांव में रविवार देर खेत में करंट प्रवाहित बाड़ की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। पति उसे बचाने के प्रयास में झुलस गया।
विज्ञापन

सारीपुर गांव निवासी दुर्गा प्रसाद द्विवेदी रविवार देर रात पत्नी पुष्पा (45) के साथ खेत की सिंचाई कर रहे थे। रात करीब दो बजे दोनों खेत की मेड़ पर देख रहे थे कि पूरे खेत में पानी पहुंचा है या नहीं। इसी दौरान बगल वाले खेत के चारों ओर लगे लोहे के तार की बाड़ के पास पहुंचते ही महिला करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पास में खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए लोहे के तार में घर से बिजली का कनेक्शन जोड़कर करंट प्रवाहित किया गया था। इसकी जानकारी दंपती को नहीं थी। करंट लगते ही महिला तार से चिपक गई। पति दुर्गा प्रसाद ने डंडे से पत्नी को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह दौड़कर संबंधित व्यक्ति के घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। संबंधित व्यक्ति ने अपने घर से बिजली का कनेक्शन काटा। ग्रामीणों की मदद से महिला को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटा आदित्य द्विवेदी प्रयागराज में प्राइवेट नौकरी करता है।
करंट से वेल्डिंग मैकेनिक की गई जान, सहकर्मी जख्मी
सोरांव थाना क्षेत्र के उसरही स्थित एक अस्पताल में वेल्डिंग का काम करते वक्त करंट की चपेट में आने से दो लोग झुलस गए। डॉक्टरों ने वेल्डिंग मैकेनिक को मृत घोषित कर दिया जबकि झुलसे दूसरे युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अतुल विश्वकर्मा (25) पुत्र रामबालक विश्वकर्मा निवासी जगदीशपुर चांधन थाना नवाबगंज अपने सहकर्मी सुनील कुमार निवासी बलकरनपुर थाना सोरांव के साथ सोमवार की सुबह उसरही स्थित एक निजी अस्पताल में वेल्डिंग का काम करने गए थे। सुबह करीब 11 बजे काम करते वक्त कमरे की फर्श में फैले बिजली के तार से पाइप में करंट आ गया।
इससे दो लोग झुलस गए। फौरन उन्हें फाफामऊ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने अतुल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोग मृतक का शव लेकर दोबारा उसरही स्थित अस्पताल पहुंचे। जानकारी मिलते ही सोरांव पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पांच भाइयों और पांच बहनों में तीसरे नंबर पर था। मां कमला विश्वकर्मा, पिता रामबालक, पत्नी अंजू देवी का रो- रोकर हाल बेहाल था।

कूलर बनाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

थाना क्षेत्र के अयोध्या गांव में सोमवार शाम घर में कूलर बनाते समय एक युवक बिजली करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रामकिशोर निषाद (23) पुत्र राम सजीवन निवासी अयोध्या घर पर कूलर को सही कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिजनों ने उसे सीएचसी कोरांव पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक घर का इकलौता बेटा था। सात बहनों में छह की शादी हो चुकी है। पजिरन सुनील कुमार ने बताया कि घर में कूलर बनाते समय करंट की चपेट में आने से राम किशोर की मौत हुई है।

फोटो नवाबगंज 01 मृतक अतुल विश्वकर्मा

फोटो नवाबगंज 01 मृतक अतुल विश्वकर्मा- फोटो : Samvad

फोटो नवाबगंज 01 मृतक अतुल विश्वकर्मा

फोटो नवाबगंज 01 मृतक अतुल विश्वकर्मा- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed