{"_id":"667c198acedfde463806d5c8","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-lightning-in-meja-chaos-in-the-house-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : मेजा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : मेजा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, घर में मचा कोहराम
Wed, 26 Jun 2024 07:07 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:07 PM IST
सार
मेजा क्षेत्र के कुर्की कला के मुकेश यादव की पत्नी नीलम यादव (35) मंगलवार आधी रात बाद बारिश के दौरान दरवाजे पर बंधे मवेशियों को हटा रही थी। तभी आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में नीलम आ गई। वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने तत्काल उसे सीएचसी मेजा ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर मेजा के नायब तहसीलदार अनुग्रह नारायण सिंह और मेजा थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय पहुंच घटना की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली (सांकेतिक)
- फोटो : ANI
विस्तार
इलाके के कुर्की कला गांव में मंगलवार आधी रात बाद बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से एक महिला की झुलसकर मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने घटना की जानकारी जुटाई। साथ ही पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अंतरी अमिलिया में भी आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई।
विज्ञापन
बता दें कि कुर्की कला के मुकेश यादव की पत्नी नीलम यादव (35) मंगलवार आधी रात बाद बारिश के दौरान दरवाजे पर बंधे मवेशियों को हटा रही थी। तभी आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में नीलम आ गई। वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने तत्काल उसे सीएचसी मेजा ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर मेजा के नायब तहसीलदार अनुग्रह नारायण सिंह और मेजा थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय पहुंच घटना की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से घर में कोहराम मचा हुआ है। नीलम को एक बेटा और दो बेटियां हैं। उधर, मेजा के अंतरी अमिलिया गांव के पशुपालक कालू राम चौहान की भैंस भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। मेजा की उप जिलाधिकारी जयजीत कौर मिश्रा ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने में महिला की गई जान के मामले में शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। शासन की तरफ से हर संभव मदद होगी।
विज्ञापन