फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman constable cheated of Rs 72 thousand in the name of delivery order

Prayagraj News: महिला सिपाही से डिलीवरी ऑर्डर के नाम पर 72 हजार की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Woman constable cheated of Rs 72 thousand in the name of delivery order
दारागंज में महिला सिपाही से ऑनलाइन ऑर्डर के नाम पर 72 हजार रुपये की ठगी की गई। ठगों ने उससे 4,660 रुपये का भुगतान करने को कहा और फिर रकम उड़ा दी। पुलिस ने दो अज्ञात नंबरों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर तैनात कुसुम चौहान कादिर शाहपुर, पोस्ट दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर की मूल निवासी हैं। वह वर्तमान में सहायक पुलिस आयुक्त झूंसी कार्यालय में तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि इंस्टाग्राम पर एड देखकर ऑनलाइन सूट ऑर्डर किया था। साथ ही 2700 रुपये का भुगतान भी किया था।
विज्ञापन

छह मई को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने बताया कि वह ऑर्डर की डिलीवरी देने आया था। वह सहसों में है, लेकिन उसका जीपीएस बंद हो गया है। कहा कि आपको एक क्यूआर कोड भेज रहा हूं, जिस पर 4,660 रुपये भुगतान कर दीजिए तो जीपीएस ऑन हो जाएगा। यह भी कहा कि पैसे वह मिलने पर दे देगा। उसने एक अन्य नंबर पर अपने अधिकारी से बात भी कराई। उनकी बातों में आकर उसने 4,660 रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद उसके खाते से कुल 72,161 रुपये कट गए। इसके बाद दोनों नंबरों से कॉल कर कहा जा रहा है कि आपके नाम पर से 1.44 लाख का लोन पास हो गया है। साथ ही और रुपयों की मांग की गई। दारागंज प्रभारी तुषार दत्त त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed