{"_id":"5e9531918ebc3e76943d710b","slug":"woman-brutally-murdered-in-house-husband-booked-as-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: धारदार हथियार से महिला की हत्या, पति को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: धारदार हथियार से महिला की हत्या, पति को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
Tue, 14 Apr 2020 09:14 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 14 Apr 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़-लालगंज इलाके के मेंढावा गांव में 32 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार मेंढावा गांव के रहने वाले सचिन तिवारी और उनकी पत्नी पूनम के बीच शादी के बाद से ही विवाद चल रहा था। मृतका ने पहले भी कई बार ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच सोमवार रात को भी विवाद हुआ था।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद मंगलवार सुबह करीब चार बजे सचिन ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के तीनों बच्चों से भी बीतचीत की। इसके बाद मौके से पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन