{"_id":"5d9b85b58ebc3e01416b3b54","slug":"woman-accused-in-husband-murder-fir-allahabad-news-ald2569598185","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर पति की हत्या का आरोप, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पर पति की हत्या का आरोप, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
प्रयागराज। सराय इनायत थाना क्षेत्र के डिडैया बाजार में 22 जून को करंट से मो. आजाद की मौत के बाद मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज कराई गई है। भाई रईस ने आजाद की पत्नी अनवरी बेगम समेत तीन के खिलाफ मारपीट कर हत्या की रिपोर्ट अतरसुइया थाने में दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर अतरसुइया जयचंद्र शर्मा ने बताया कि मो. आजाद की मौत कूलर में करंट आने से हुई थी। सराय इनायत से लाकर पार्वती हास्पिटल में भर्ती कराया था। वहां मौत के बाद दरियाबाद स्थित एक रिश्तेदार के घर शव ले गए। सराय इनायत पुलिस को पता चला तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसी मामले में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला सराय इनायत का है, इसलिए केस वहां ट्रांसफर किया जा रहा है।
झगड़े के बाद युवक को चाकू मारा
प्रयागराज। कोतवाली थाना क्षेत्र में जीआईसी के सामने अजीत पांडेय निवासी नार्थ मलाका को झगड़े के बाद चाकू मार दिया गया। अजीत ने शाहगंज के नदीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिटायर्ड बैंक मैनेजर की हादसे में मौत
प्रयागराज। शास्त्री नगर अतरसुइया के रहने वाले रिटायर्ड बैंक मैनेजर अखिलेश श्रीवास्तव की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह रविवार को अपने बेटे अनुभव के साथ बेटी को वाराणसी छोड़ने गए थे। वहां से लौटते समय भदोही में उनकी कार का टायर फट गया जिससे गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अखिलेश और अनुभव को प्रयागराज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अखिलेश ने दम तोड़ दिया। अनुभव गंभीर रूप से घायल है।