{"_id":"5d2b89218ebc3e6cf60c76d5","slug":"witness-to-attend-muscle-in-court-ajay-prasagraj-city-news-ald2494378180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में पेशी के लिए साक्षी-अजितेश पहुंचे प्रयागराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट में पेशी के लिए साक्षी-अजितेश पहुंचे प्रयागराज
विज्ञापन
Witness to attend muscle in court- Ajay Prasagraj
कोर्ट में पेशी के लिए साक्षी-अजितेश पहुंचे प्रयागराज
प्रयागराज। अपने प्रेम विवाह के बाद देश भर में चर्चा के केंद्र में आ चुके साक्षी-अजितेश इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेश होने के लिए रविवार देर-शाम प्रयागराज पहुंचे। सुरक्षा वजहों के चलते दोनों गोपनीय स्थान पर ठहराए गए हैं। उनको पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है। उम्मीद जताई जा रही कि दोपहर में ही उनके मामले में कोर्ट में सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान साक्षी और अजितेश भी कोर्ट में मौजूद रहेंगे।
बता दें, बरेली विधायक राजेश मिश्रा की पुत्री साक्षी मिश्रा ने अपनी जान को खतरा बताते हुए कोर्ट से गुहार लगाई थी लेकिन कोर्ट ने 11 जुलाई को होने वाली सुनवाई टाल कर साक्षी एवं अजितेश को कोर्ट में व्यक्तिगत तौर पर पेश होने के लिए कहा और सुनवाई की तिथि 15 जुलाई तय कर दी। उधर, इस हाईप्रोफाइल मामले की सुनवाई को देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा के अपने स्तर से इंतजाम किए हैं। कोर्ट परिसर के आसपास भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ सादी वर्दी में भी सुरक्षाकर्मियों को लगाया जाएगा, जो कोर्ट परिसर के भीतर एवं बाहर हर गतिविधियों पर निगाह रखेंगे। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद से ही पुलिस ने दोनों को ही सुरक्षा मुहैया कराई हुई है। ऐसे में पुलिस की ओर से कोर्ट में अपना यही पक्ष रखने की उम्मीद जताई जा रही। इसके पहले इसके पहले साक्षी-अजितेश ने प्रयागराज पहुंचकर रामजानकी मंदिर में विवाह कर लेने का दावा किया था। साक्षी ने दो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करके सीधे अपने पिता विधायक राजेश मिश्रा से ही जान से खतरा होने की बात कही थी। उसके बाद से इस मामले ने तूल पकड़ लिया।