फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   without ticket: eight passengers caught traveling on fake identity card in godan

without ticket : गोदान में फर्जी पहचान पत्र पर यात्रा करते पकड़े गए आठ यात्री

Thu, 23 Jun 2022 01:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Jun 2022 01:45 AM IST
सार

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा इन दिनों मंडल में बिना टिकट, अनियमित टिकटों पर यात्रा करने वाले लोगों की जांच की जा रही है। मंगलवार को सूचना मिली कि गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) जाने वाली गोदान एक्सप्रेस में कुछ यात्री फर्जी पहचान पत्र पर यात्रा कर रहे हैं।

विज्ञापन
without ticket: eight passengers caught traveling on fake identity card in godan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर से मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस में रेलवे द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान आठ ऐसे यात्री पकड़े गए जो फर्जी पहचान पत्र के साथ यात्रा कर रहे थे। पकड़े गए आठ यात्रियों में से सात महाराष्ट्र के एवं एक जौनपुर का रहने वाला है। इन सभी के खिलाफ जीआरपी प्रयागराज में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन



उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा इन दिनों मंडल में बिना टिकट, अनियमित टिकटों पर यात्रा करने वाले लोगों की जांच की जा रही है। मंगलवार को सूचना मिली कि गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) जाने वाली गोदान एक्सप्रेस में कुछ यात्री फर्जी पहचान पत्र पर यात्रा कर रहे हैं। जंक्शन पर वाणिज्य विभाग एवं रेल सुरक्षा बल की टीमों ने जांच शुरू की तो उसके स्लीपर कोच एस-8 और थर्ड एसी कोच बी-4 कुल आठ यात्री फर्जी पहचान पत्र पर यात्रा करते हुए पकड़े गए।
विज्ञापन



पूछताछ के दौरान यात्रियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने आजमगढ़ और शाहगंज में टिकट एजेंट के माध्यम से टिकट बनवाए थे। इस दौरान एजेंट ने दूसरे के नामों पर टिकट बनाकर उन्हें दे दिए। पकड़े गए यात्रियों में  नसीब खान प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला है, जबकि सलमान खान, शैलेश किशोरी लाल गुप्ता, संजय राम जतन, वकार अहमद शेख, स्नेहा राम सिंह, ममता मुंबई की एवं जयराम यादव ठाणे के रहने वाले हैं। मंडल के  पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि सभी के खिलाफ जीआरपी प्रयागराज जंक्शन पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। साथ ही एजेंटों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



रामबाग में यात्रियों को जल्द मिलेंगे एटीवीएम से टिकट
प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ऑटो मेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) से जल्द ही जनरल टिकट मिलने की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए रामबाग स्टेशन पर सहायक भी तैनात किए जाएंगे। कोरोना के पूर्व यह सुविधा यात्रियों को उपलब्ध थी। अब जब ट्रेनों का संचालन सामान्य हो गया है इस वजह से रेलवे द्वारा यहां एक बार फिर से एटीवीएम के जरिए यात्रियों को यह सुविधा उपलब्ध करवाने की तैयारी शुरू की गई है। यहां पुराने एटीवीएम के स्थान पर तीन नई मशीन लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed