फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Without security , sanitation maintenance fees required

बिना सुरक्षा, सफाई व्यवस्था के मांगा अनुरक्षण शुल्क

Tue, 10 Feb 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 10 Feb 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
 एडीए ने झलवा में बहुमंजिला दीपशिखा अपार्टमेंट बनवाया। फ्लैट भी आवंटित कर दिए लेकिन यहां सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और बिजली की व्यवस्था ठीक ढंग से नहीं की। उलटे सुविधाओं के बदले अनुरक्षण शुल्क का नोटिस आवंटियों को भेज दिया। इससे भड़के आवंटियों ने मंगलवार को एडीए उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह से गुहार लगाई। अपार्टमेंट की जांच कराने और अनुरक्षण शुल्क माफ करने की मांग की। उपाध्यक्ष ने तत्काल मुख्य अभियंता आरएन सिंह, एक्सईएन आरडी राय को अपार्टमेंट की जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन


दीपाशिखा अपार्टमेंट में आवंटियों ने पिछले वर्ष जनवरी में रहना शुरू किया लेकिन यहां सुविधाओं को लेकर आवंटियों को शुरू से आपत्ति थी। इस मामले में यहां के लोगों ने कई बार एडीए अफसरों से गुहार लगाई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद अपार्टमेंट में सफाई एवं सुरक्षा की व्यवस्था आवंटियों से अपने खर्च पर की। इस बीच एडीए ने आवंटियों को अनुरक्षण शुल्क के लिए नोटिस भेजा तो वे भड़क गए। मंगलवार को अपार्टमेंट के लोगों ने एडीए में उपाध्यक्ष से मुलाकात की और बिना सुविधा दिए अनुरक्षण शुल्क पर आपत्ति जताई। एडीए ने आवंटियों को कब्जे की तिथि से अनुरक्षण शुल्क वसूलने का नोटिस भेजा है। आवंटियों से उपाध्यक्ष से कहा कि बिना सुविधा के अनुरक्षण शुल्क नहीं देंगे।
विज्ञापन


इसके बाद उपाध्यक्ष के निर्देश पर मुख्य अभियंता ने अपार्टमेंट का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित ठेकेदार और एवं जेई के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। मुख्य अभियंता का कहना है कि अपार्टमेंट में पानी की टंकी बनी है। उसमें पानी भरने के लिए पंप भी लगा है। सफाई और सुरक्षा न होने की बात मानी। बताया कि आवंटियों से अनुरक्षण शुल्क कब्जे की तिथि से लिया जाएगा या उसके बाद से, यह उपाध्यक्ष को रिपोर्ट सौंपने के बाद तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed