{"_id":"57f802e54f1c1b25522700dd","slug":"with-smaller-parties-will-form-a-new-option-ajit","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी पार्टियों के साथ बनाएंगे नया विकल्प: अजित सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी पार्टियों के साथ बनाएंगे नया विकल्प: अजित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 08 Oct 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। पूर्वांचल में अपनी सियासी जमीन तैयार करने पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह ने यूपी विधान सभा चुनाव में नया राजनीतिक विकल्प तैयार करने की बात कही। सर्किट हाउस में उन्होंने कहा कि लोग सपा, बसपा, भाजपा और कांग्रेस के इतर नया विकल्प चाहते हैं। राष्ट्रीय लोकदल इसके लिए प्रदेश की सभी छोटी पार्टियों से बात कर रही है। संभावना है कि नया विकल्प खड़ा हो जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलोपीबाग स्थित अखिल भारतीय सरदार पटेल सेवा संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बातचीत में किसानों के हितों का मुद्दा उठाया। केंद्र और प्रदेश की सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को अभी तक पूरे पैसे का भुगतान नहीं किया गया है लेकिन दोनों सरकारें गलत बयानबाजी कर रहीं हैं। किसान अपने पैसे के भुगतान के लिए आंदोलन कर रहे हैं जबकि शुगर कंपनियों का 1200 करोड़ रुपये माफ कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस बार गेहूं की अच्छी पैदावार होने की संभावना जताई जा रही है लेकिन केंद्र की सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी को 30 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया। इससे किसानों को नुकसान होगा। उन्होंने प्रति वर्ष रोजगार मुहैया कराने, फसल बीमा योजना समेत कई मुद्दों पर बीजेपी को घेरा जबकि प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था, बेरोजगारी भत्ता देने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने सपा सरकार को परिवार की सरकार बताया।
सर्जिकल स्ट्राइक पर सियासत को बताया गलत
इलाहाबाद (ब्यूरो)। पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह ने पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर की जा रही सियासत को गलत बताया। कहा कि देश की सेना पर उनका पूरा विश्वास है। सेना को पूरा समर्थन है। केंद्र सरकार देश की सुरक्षा के लिए जो भी कदम उठाएगी वह उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी को इस पर सियासत नहीं करनी चाहिए। उन्होंने सेना में भी सर्विस पे कमीशन लागू किए जाने, सीमा पर तैनात पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को भी सेना जैसी सुविधाएं दिए जाने की वकालत की।