फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Winter Dawn strawberries are changing farmers' fortunes, earning lakhs every year.

Commercial Farming : विंटर डॉन स्ट्रॉबेरी बदल रही किसान की तकदीर, हर साल कर रहे लाखों की कमाई

Mon, 09 Feb 2026 04:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Feb 2026 04:11 PM IST
सार

परंपरागत खेती से इतर मेजा के किसान जिज्ञासु मिश्रा ने व्यावसायिक खेती की ओर रुख किया है। वह पॉली हाउस बनाकर विंटर डॉन किस्म की स्ट्रॉबेरी उगा रहे हैं। किसान ने बताया कि स्ट्रॉबेरी ने उनकी तकदीर बदल दी।

विज्ञापन
Winter Dawn strawberries are changing farmers' fortunes, earning lakhs every year.
स्ट्राबेरी की खेती। - फोटो : एआई।

विस्तार

परंपरागत खेती से इतर मेजा के किसान जिज्ञासु मिश्रा ने व्यावसायिक खेती की ओर रुख किया है। वह पॉली हाउस बनाकर विंटर डॉन किस्म की स्ट्रॉबेरी उगा रहे हैं। किसान ने बताया कि स्ट्रॉबेरी ने उनकी तकदीर बदल दी। वह व्यावसायिक खेती कर हर साल लाखों रुपये कमा रहे हैं।

विज्ञापन


जिज्ञासु मिश्रा के अनुसार, उन्होंने उद्यान विभाग की मदद से चार पॉली हाउस और एक नेट हाउस बनाया है। उन्होंने मल्चिंग तकनीकी से एक एकड़ में विंटर डॉन किस्म स्ट्रॉबेरी की बागवानी की। उन्होंने चार से पांच लाख रुपये लगाए। बताया कि वह स्ट्रॉबेरी से करीब 15 लाख का उत्पादन कर रहे हैं।
विज्ञापन

विंटर डॉन स्ट्रॉबेरी के बारे में बताया कि इसका उत्पादन अन्य प्रजातियों से अधिक है। इसका फल अधिक चमकीला और ज्यादा समय तक चलने वाला होता है। स्ट्रॉबेरी की थोक में कीमत 400 रुपये प्रति किलो है। इसकी सप्लाई वाराणसी और लखनऊ में अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव का कहना है कि कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रोटेक्टेड कल्टीवेशन को प्रोत्साहित कर पॉली हाउस और नेट हाउस में बागवानी और खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग की एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत 50 फीसदी की सब्सिडी से चार पॉली हाउस बनाए हैं। जिसमें वह स्ट्रॉबेरी की बागवानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed