फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Will start PGT , TGT recruiting process

शुरू होगी पीजीटी, टीजीटी की भर्ती प्रक्रिया

Sun, 28 Feb 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 28 Feb 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Will start PGT , TGT recruiting process

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के नए अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण किया। इसी के साथ आयोग की लंबित भर्ती प्रक्रिया के जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है। कार्यभार करने के बाद प्रेसवार्ता में अध्यक्ष ने यह कहा कि भी लंबित परीक्षाएं जल्द से जल्द कराने और परिणाम घोषित करना उनकी प्राथमिकता होगी।

विज्ञापन

बोर्ड में अध्यक्ष का पद लंबे समय से खाली है। सदस्यों के पद भी खाली हैं। इसकी वजह से बोर्ड की पीजीटी और टीजीटी भर्ती प्रक्रिया ठप पड़ी है। हालांकि अब प्रक्रिया फिर से शुरू होने की उम्मीद जगी है। नए अध्यक्ष हीरालाल ने कहा कि जिन भर्तियों की परीक्षा हो चुकी है उनके रिजल्ट जल्द घोषित किए जाएंगे। लंबित परीक्षाएं कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। सदस्यों की योग्यता पर सवाल उठने की बाबत उन्होंने कहा कि  ऐसा नहीं होगा। सदस्यों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 

विज्ञापन

जल्द ही योग्य सदस्यों की नियुक्ति होगी। उन्होंने दावा किया भर्तियों में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। भर्ती मेरिट के आधार पर होगी। उन्हाेंने कहा कि सत्ता की किसी तरह की दखलांदजी नहीं होगी। सदस्यों और अफसरों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए भी उन्होंने प्रभावी कदम उठाने की बात कही। अध्यक्ष के कार्यभार करते समय ज्यादातर अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड वर्ष भर होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया जाएगा। नए अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता ने बताया कि  बोर्ड की भर्तियों का तिथिवार विवरण जारी करने के साथ उस पर अमल भी सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed