फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Will not stop before crushing cane sugar mills

गन्ना पेराई से पहले बंद नहीं होंगी चीनी मिलें

Wed, 25 Mar 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 25 Mar 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Will not stop before crushing cane sugar mills
बारिश और ओलावृष्टि से भारी संकट में आए गन्ना किसानों को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि पेराई सत्र के बीच में कोई भी मिल बंद न की जाए जब तक की गन्ने की पेराई पूरी नहीं हो जाए। यदि मिल बीच में बंद की जाती है तो मिल मालिक को खड़े गन्ने का मूल्य किसान को देना होगा। कोर्ट ने यह आदेश याची वीएम सिंह की इस शिकायत के बाद दिया जब उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में 119 चीनी मिलों से 29 मिलें बंद कर दी गई थीं, क्योंकि किसान गन्ने का भुगतान मांग रहे थे। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही मुख्य न्यायमूर्ति डॉ. डीवाई चंद्रचूड और न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल की खंडपीठ ने भुगतान नहीं करने वाली मिलों को कड़ी चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


याची वीएम सिंह का आरोप था कि किसानों के पैसा मांगने पर मिल मालिक उनको मिल बंद कर देने की धमकी देते हैं। मिल बंद होने से किसान को मजबूरी में गन्ना सस्ते दाम में दूसरी मिलों या दलालों के हाथ बेचना पड़ता है। कई किसान खेत में ही गन्ना जला देते हैं। खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि पेराई सत्र के बीच में कोई मिल बंद नहीं की जाएगी। बकाया भुगतान के मसले पर वीएम सिंह ने बताया कि कुल 10 हजार करोड़ रुपये में से अब 322 करोड़ शेष बचे हैं, शेष राशि का भुगतान हो गया है।
विज्ञापन


 मवाना सुगर मिल पर 194 करोड़ रुपये और मोदी की दो मिलों पर 125 करोड़ रुपये बकाया हैं। मवाना और मोदी मिलों ने कोर्ट में पहले तो भुगतान कर पाने में असमर्थता जताई। उन्होंने बताया कि चीनी बिक नहीं पाने की वजह से भुगतान के लिए पैसे नहीं है। मगर अदालत का रुख काफी सख्त रहा। खंडपीठ ने मवाना मिल को 50 करोड़ रुपये और मोदी की एक कंपनी को 37 करोड़ का भुगतान 20 अप्रैल तक करने का निर्देश दिया। मोदी की दूसरी कंपनी मलिकपुर पर 88 करोड़ रुपये बकाया था उसने भी अंडरटेकिं ग दी कि 21 अप्रैल तक 44 करोड़ रुपये का भुगतान कर देंगे। गोदारा सुगर मिल का 5.78 करोड़ रुपये बकाया एक सप्ताह में करने की अंडरटेकिंग दी है। एक अन्य मिल ने 12 करोड़ रुपये का पोस्ट डेटेड चेक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed