फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Will not ration without adhaar

बिना आधार नहीं मिलेगा राशन

Mon, 11 Jul 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 11 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Will not ration without adhaar
Aadhaar card
अगर आपका राशनकार्ड बना है तो तत्काल अपना आधार नंबर आपूर्ति विभाग में फीड करा दें। साथ ही घर के हर सदस्य का आधार नंबर फीड कराएं, वरना किसी भी दिन रसोई गैस की सब्सिडी की तर्ज पर आपके राशन कार्ड पर भी राशन-चीनी का वितरण रोका जा सकता है। आपूर्ति विभाग को शत प्रतिशत आधार कार्ड्स की फीडिंग की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले में कार्डधारकों की संख्या 10 लाख से अधिक पहुंच गई है। अगर कार्डधारकों में यूनिटों यानी परिवार के सदस्यों की गिनती की जाए तो यह संख्या कई गुना अधिक होगी। परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की फीडिंग की जानी है। फीडिंग की जिम्मेदारी आपूर्ति विभाग को दी गई है। विभाग के सूत्रों का कहना है कि आधार कार्ड फीड न होने की दशा में किसी भी दिन राशन कार्ड पर राशन का वितरण रोका जा सकता है।

विज्ञापन

 

अगर घर के मुखिया के आधार नंबर की फीडिंग हो चुकी है, लेकिन बाकी सदस्यों के आधार नंबर फीड नहीं हुए हैं तो संबंधित यूनिटों में कटौती के बाद राशन का वितरण किया जाएगा। ऐसे में परिवार के मुखिया के साथ घर के सभी सदस्यों को भी अपने आधार कार्ड की फीडिंग करानी होगी। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले राशन कार्डधारकों को कोटेदार के माध्यम से या तहसील स्थित आपूर्ति कार्यालय में आधार नंबर फीड कराना होगा जबकि शहरी क्षेत्र के कार्डधारकों को भी प्रखंड कार्यालय या कोटेदारों के माध्यम से अपना आधार नंबर फीड कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed