फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   wife says atiq may contest election from jail

जेल में रहते हुए वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं अतीक अहमदः शाइस्ता परवीन

Mon, 29 Apr 2019 06:37 PM IST
दुष्यंत शर्मा एजेंसी, प्रयागराज
एजेंसी, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 29 Apr 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
wife says atiq may contest election from jail
प्रतीकात्मक तस्वीर

बाहुबली नेता और फूलपुर से सांसद रहे अतीक अहमद को यदि अदालत पैरोल पर रिहा नहीं करती है तो वह जेल में रहते हुए वाराणसी से चुनाव लड़ने पर विचार कर सकते हैं। अहमद की पैरोल की अर्जी पर सोमवार को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


पूर्व सांसद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने रविवार को यहां संवाददाताओं को बताया, कल (शनिवार) मैं नैनी केंद्रीय कारागार में अतीक अहमद से मिलने गई थी और उन्होंने वाराणसी से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी पार्टी के प्रत्याशियों को देखने के बाद ऐसे प्रतीत होता है कि सारी पार्टियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाक ओवर दे दिया है। यदि सपा, बसपा गठबंधन, कांग्रेस ईमानदारी से भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को कड़ी चुनौती देना चाहते हैं तो क्यों न सारी पार्टियां अतीक अहमद का समर्थन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


परवीन ने बताया कि उनके पति ने चुनाव के प्रचार के लिए तीन सप्ताह की सशर्त जमानत पर रिहाई की अर्जी न्यायालय में दी है जिस पर 29 अप्रैल को निर्णय होगा। मैंने अपने पति अतीक अहमद से गुजारिश की है कि किन्ही कारणों से अगर जमानत मिलने में दिक्कत हो तो वह जेल में रहकर चुनाव लड़ने पर पुनर्विचार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed