{"_id":"58ab50434f1c1b2b69b23941","slug":"why-work-speaks-to-speak-to-the-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम बोलता तो हाईकोर्ट को क्यों बोलना पड़ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम बोलता तो हाईकोर्ट को क्यों बोलना पड़ता
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 21 Feb 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी चुनावी सभाओं में रोज नए जुमलों के साथ सपा सरकार पर हमला कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निशाने पर इलाहाबाद में भी सपा सरकार और उसके मुखिया रहे। पीएम ने यूपी के सीएम पर जमकर निशाना साधा और बोले, ‘अगर काम बोलता तो इलाहाबाद हाईकोर्ट को क्यों बोलना पड़ता।’ उन्होंने कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि यूपी के थानों में सपा के कार्यालय खुले हैं। साथ ही छोटे किसानों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो कैबिनेट की पहली बैठक में उनके कर्ज माफ कर दिए जाएंगे।
अंदावा के बाबा संत निरंकारी सत्संग स्थल पर चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपी में काम नहीं, कारनामे होते हैं। देश में यूपी सरकार के अलावा दूसरी कोई सरकार नहीं है, जिसे अदालत से सबसे लगातार डांट पड़ती है। सरकार के फैसलों पर रोक लगा दी जाती है, फैसले निरस्त कर दिए जाते हैं। यूपी सरकार बेनकाब हो चुकी है।
उन्होंने सपा-कांग्रेस गठनबंधन पर भी तंज कसा और कहा कि यह गठबंधन कमाल का है। ‘27 साल यूपी बेहाल’ बोलने वाले और यूपी को बेहाल बनाने वाले मिल गए हैं। दरअसल, वे डरे हुए हैं और पराजय से परेशान हैं। प्रधानमंत्री ने कानून व्यवस्था के साथ जमीन पर कब्जों के मामलों में भी प्रदेश सरकार को घेरा। कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो भूमाफिया के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स बनेगी और उन्हें दिन में तारे नजर आएंगे। उन्होंने यूपी में भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया और भरोसा दिलाया कि पांच वर्षों में यूपी की तस्वीर बदल जाएगी।
विज्ञापन
0 तीसरे चरण के मतदान के बाद साफ हो चुका है कि कांग्रेस, सपा और बसपा अपनी इज्जत बचाने के इरादे से प्रचार अभियान में जुटे हैं, जबकि भाजपा यूपी का भाग्य बनाने के लिए चुनाव लड़ रही है
0 यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो पुलिस वालों को भी सुरक्षा दी जाएगी। उन्हें तबादले का डर नहीं सताएगा। पुलिस वाले थानों का काम करेंगे। उन्हें नेताओं का काम नहीं करना पड़ेगा
0 यूपी सिर्फ अपराधीकरण, अत्याचार, भाई-भतीजावाद, तेरे-मेरे में ही नंबर वन है। कानून, बिजली व्यवस्था, विकास के मामले में देश के सभी राज्यों की कतार में यूपी पीछे है
0 2014 के चुनाव से पहले सिर्फ ‘स्कैम इंडिया’ नजर आता था और अब ‘स्कीम इंडिया’ दिखता है। सभी घोटाले सिर्फ कांग्रेस के शासनकाल में हुए
0 अगर कोई पीएम बेइमानी बंद कर दे और सिर्फ विकास के काम करे तो विरोधियों को गुस्सा आएगा ही। मुझे बदनाम करने की कोशिश भी करेंगे लेकिन कुछ भी कर लें, मैं नहीं रुकने वाला
0 सत्ता पर वर्षों काबिज रहने वाले 70 साल तक बड़े नोट दबाकर बैठे रहे। नोटबंदी हुई तो मुंडी नीचे कर बैंकों में पांच सौ-हजार के नोट जमा करने पहुंचे और अब हिसाब देना पड़ रहा है तो नोटबंदी नहीं भा रही है
0 विश्वास दिलाता हूं कि यूपी में सरकार बनी तो हम उत्तम काम करेंगे और हर काम का उत्तर भी देंगे